उमरहठ पम्प नहर परियोजना द्वितीय चरण के पूरा होने से…

उमरहठ पम्प नहर परियोजना द्वितीय चरण के पूरा होने से…

1,97000 किसान होंगे लाभान्वित…

लखनऊ 31 मार्च। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा कनहर सिंचाई परियोजना पर युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने पर 35467 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और 53000 किसान लाभान्वित होंगे।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना से जनपद सोनभद्र में सूखाग्रस्त आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धि एवं राबर्ट्सगंज तहसील में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
इसी प्रकार उमरहठ पम्प नहर परियोजना द्वितीय चरण पर भी कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना से जनपद कानपुर देहात में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना के पूरा होने पर 19630 हे0 सिंचन क्षमता सृजित होगी और 1,97000 किसान लाभान्वित होंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…