पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त रोशनलाल गिरफ्ता…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्त रोशनलाल गिरफ्ता…

जनपद कौशाम्बी/ दिनाॅकः 28.03.2021 को थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बेरूआ तिराहा के पास से पुरस्कार घोषित अभियुक्त रोशनलाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद कौशाम्बी थाना चरवा पर लूट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना चरवा पर पर पंजीकृत अभियोग में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना चरवा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
रोशनलाल निवासी चरवा पश्चिम थोक थाना चरवा जनपद कौशाम्बी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…