बदमाशों को ढेर करने वाली…

बदमाशों को ढेर करने वाली…

महिला सब इंस्पेक्टर को किया जाए सम्मानित…

नई दिल्ली, 25 मार्च। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह ने आज दुर्दांत अपराधियों का एनकाउंटर कर उन्हें घायल कर गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा के द्वारा दिखायी गई असाधारण बहादुरी की विशेष सराहना की है। आदेश गुप्ता ने कहा है की दिल्ली भाजपा शीघ्र ही महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा को उनकी बहादुरी के लिये सम्मानित करेगी। अपने साहसिक कृत्य से सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा ने यह साबित कर दिया है की महिलाऐं अब पुरूषों से किसी भी काम में पीछे नही रह गई हैं। वहीं योगिता सिंह ने कहा है की कल दिल्ली भाजपा के महिला मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा से मिल कर उनका अभिनंदन करेगा। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस संदर्भ में दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिख कर सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा की भूमिका की सराहना करते हुऐ उनको विशेष रूप से पुरस्कृत करने का अनुरोध किया है। दिल्ली भाजपा की महिला नेताओं कमलजीत सहरावत, रेखा गुप्ता, मोनिका पंत, निघत अब्बास, पूजा सूरी, रिचा पांडे आदि ने सोशल मीडिया में से इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा के लिये अभियान चलाया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…