अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन स्थल सिवनी…

अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन स्थल सिवनी…

किसानों की महापंचायत की आज अपरान्ह प्रेस वार्ता…

सिवनी/ तीन किसान विरोधी काले कानून की वापसी न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाये जाने की माँग को लेकर देश भर में किसान आंदोलन कर रहे है जिससे देश का किसान चितिंत है किसानों के आंदोलन के राष्ट्रीय आह्वान पर सिवनी जिले में भी 96 दिनों से आंदोलन चल रहा है जिसकी शुरुआत प्रथम चरण में 8 दिसम्बर को भारत बंद दूसरे चरण में किसानों ने देश व्यापी भूख हड़ताल तीसरे चरण में गणतंत्र तिरंगा यात्रा चौथे चरण में देश व्यापी रेल रोको अभियान व चका जाम ओर पांचवे चरण में किसानों की महापंचायते के साथ देश की राजधानी में अनवरत आंदोलन चल रहा है इसी के तारतम्य में सिवनी जिले की किसान महापंचायत का आयोजन 24 मार्च 2021 को होना सुनिश्चित है जिसके विस्तार से चर्चा हेतु आज अपरान्ह 2 बजे किसानों की प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है स्थान से सम्बंधित सूचना स्थान तय होते ही विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाएगी ।प्रेस वार्ता को किसान महापंचायत के जिम्मेदार प्रमुख किसान नेता संबोधित करेंगे।उक्त जानकारी आन्दोलन कारियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…