*पैसे के लेनदेन में काकोरी में शराब ठेके पर गोली चली*

*ब्रेकिंग*

 

*पैसे के लेनदेन में काकोरी में शराब ठेके पर गोली चली*

 

*ठेके पर काम करने वाले घायल युवक को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, पेट में लगी है गोली*

 

*मुख्य आरोपी फरार, दो हमलावर गिरफ्तार* 

 

 *लखनऊ।* राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी में शराब ठेके पर काम करने वाले रोहित कशयप को पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में आज रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली रोहित के पेट में दांयी ओर लगी है, उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार रोहित कश्यप को गोली मारने वाले तीन लोगों में से विशाल लोधी वा विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे मुख्य आरोपी मनीष की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गईं हैं, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

‌गोलीकांड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल रोहित को ट्रामा सेंटर कराया भर्ती। डीसीपी (दक्षिणी) रवि कुमार कर रहे हैं मामले की पड़ताल। मुख्य आरोपी मनीष को दबोचने के लिए पुलिस टीम दे रही दबिश। घायल का ट्रामा सेंटर में चल रहा है उपचार।

 

*संवाददाता मोहम्मद नूर की रिपोर्ट*