आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 15 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 15 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज आपको मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कई सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर आने की वजह से आपके ऊपर तनाव बना रहेगा, लोगों को आपके द्वारा आत्मविश्वास और सहायता मिलने की चाह रहेगी। अपनी क्षमता से अधिक किसी की भी मदद ना करें।

करियर : काम से संबंधित बातों की वजह से खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल हो सकता है।

लव : पार्टनर द्वारा आपके ऊपर डाले गए बंधन की वजह से आपको तकलीफ होगी।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ बढ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

🐄 वृषभ: आज पैसों की आवक बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी आपके उतने ही होने वाले हैं। इसलिए महत्वपूर्ण बातों के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपके द्वारा बनाए गए निवेश की योजना को सफल बनाने के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे। आज की गई मेहनत आपको भविष्य में जरूर फल देने वाली है, इसलिए काम करने से डरे नहीं।

करियर : काम से संबंधित नई, बातों को सीखने की वजह से काम के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

लव : लव लाइफ में सकारात्मकता नजर आएगी।

हेल्थ : एसिडिटी से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

👬 मिथुन: आज अपनी योजना पर टिके रहने के लिए अधिक मेहनत करना आपके लिए तनाव पूर्ण हो रहा है। इसलिए काम को पूरा करने पर ध्यान देना होगा ना कि योजना पर टिके रहना। दूसरों के प्रति बढ़ता कठोर व्यवहार आपसी संबंध बिगाड़ सकता है। आपके द्वारा दिए गए वचन को पूरा करने की कोशिश करें।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित बातों में अपनी क्षमता से अधिक रिस्क ना लें।

लव : परिवार के लोगों के साथ ठीक से संवाद ना बने रहने की वजह से रिलेशनशिप से संबंधित सहयोग प्राप्त होना मुश्किल हो सकता है।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

🦀 कर्क: आज फिलहाल आपको अनेक प्रकार की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है और दूसरों द्वारा आपको सहायता मिलना भी मुश्किल लग रहा है। इसलिए अपना धीरज खोने ना और पैसों से संबंधित बातों में अधिक सतर्कता रखने की आवश्यकता होगी। आपकी मेहनत द्वारा परिस्थिति में बदलाव लाना संभव हो सकता है।

करियर : कम से संबंधित बातों को नई दिशा मिलने की वजह से नए अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन, उन्हें पूरा करने के लिए योजना पूर्वक आगे बढ़ें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कोई भी बदलाव न देखना आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बना सकता है।

हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से शारीरिक तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज पिछले कुछ दिनों से आप अपने ही विश्व में खोए रहने की वजह से वर्तमान से संबंधित कुछ घटनाओं के प्रति आपके द्वारा लापरवाही हो रही है। जिसके कारण आने वाले संकट को जान पाना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए व्यक्तिगत और बाकी बातों पर भी ध्यान देना और संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा।

करियर : खुद से शुरू किए गए व्यापार में बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है।

लव : जाने-अनजाने में पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करना पार्टनर के लिए तकलीफ का कारण होगा।

हेल्थ : कमर से संबंधित परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🙋‍♀️ कन्या: आज काम से संबंधित उत्साह बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ बातचीत कम होने की वजह से आपके मन के विचारों को उनके सामने रख पाना आपके लिए मुश्किल होगा। परिवार के कुछ व्यक्ति आपका पूरी तरह से साथ देंगे, लेकिन जिन व्यक्तियों द्वारा आपको विरोध हो रहा है, उनकी बातों पर ही अधिक ध्यान देने की वजह से आपको तकलीफ हो सकती है।

करियर : आपके काम से संबंधित बातों में बड़ा बदलाव नजर आएगा।

लव : विवाह से संबंधित बातों में प्रगति देखने के लिए अपनी पसंद और नापसंद दोनों को ठीक से जानने की कोशिश करें।

हेल्थ : बदन दर्द से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

⚖️ तुला: आज जिन बातों में आपको अभी तक बड़ी प्रगति नजर आ रही थी, उन उनकी गति फिर से धीमी होने के कारण आपके अंदर चंचलता बढ़ सकती है। हड़बड़ी में निर्णय लेने से परहेज रखें। घर और प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेते समय अपनी आर्थिक क्षमता को पूरी तरह से जानकारी आगे बढ़ें।

करियर : नौकरी करने वालों को काम से संबंधित बातों में किसी भी प्रकार का बदलाव नजर ना आना तकलीफ का कारण बनेगा।

लव : प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

हेल्थ : बच्चों को दांत से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए आपको परिवार से भी पूरी सहायता और सहयोग प्राप्त होगा। पैसों से संबंधित तकलीफें कम होने के कारण परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। यात्रा से संबंधित योजना आपके द्वारा बनाई जा सकती है।

करियर : भागीदारी में व्यापार करना आपके लिए लाभदाई नहीं रहेगा, इसलिए अकेले ही व्यापार करने पर ध्यान देना होगा।

लव : पति पत्नी की एक दूसरे के प्रति नाराजगी कम होगी और संबंधों में फिर से मधुरता आएगी।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ रात में हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

🏹 धनु: आज जिन लोगों के साथ गलतफहमियां हुई थीं, उनको दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। कुछ करीबी मित्रों के साथ हुए विवादों को मिटाना भी आपके लिए संभव होगा। फिर भी अपने मित्र परिवार को चुनते समय जागरूकता रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : वैद्यकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।

लव : लव लाइफ से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

हेल्थ : शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🐊 मकर: आज दूसरों के द्वारा बोली गई बातों का असर आप पर अधिक दिखेगा, जिसके कारण आपके अंदर नकारात्मकता बढ़ सकती है। बार-बार मिल रहे अपयश के कारण प्रयत्न भी आप ठीक से नहीं कर रहे हैं। आज आपको अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर निकलकर कुछ नए लोगों के साथ जुड़ने की आवश्यकता होगी। जिनके द्वारा आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

करियर : काम संबंधित हुई गलतियों से मिली सीख को जान कर आगे बढ़ें।

लव : प्रेम संबंधों में बढ़ता तनाव आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

हेल्थ : नींद को पूरा करने की कोशिश करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

🏮 कुंभ: आज हर बात में केवल अपना ही फायदा सोचना आपकी छबि को ठेस पहुंचा रहा है। लोगों के साथ संबंध ठीक से बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। पैसों से संबंधित बढ़ रही तकलीफ आपके जीवन शैली पर असर कर सकती है। अपनी समस्याओं से संबंधित परिवार के लोगों के साथ चर्चा करना आपके लिए उपयुक्त रहेगा।

करियर : आपके अंदर बढ़ रहे डर की वजह से मिल रहे अवसर का उचित फायदा उठाना आपके लिए संभव नहीं होगा।

लव : बेकार के प्रेम संबंधों से दूर रहने की कोशिश करें।

हेल्थ : योग्य आहार और जीवन शैली को सुधारने की कोशिश करें।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 8

🐋 मीन: आज जिन लोगों की आपने अभी तक मदद की थी उन लोगों द्वारा आपको अपने कठिन समय में सहायता प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ बिताया अधिक समय आपको खुशियां देगा, फिर भी कुछ बातें अपने तक ही रखें। व्यक्तिगत बातों का जिक्र करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

करियर : काम को आगे बढ़ाने के लिए लोन प्राप्ति की कोशिश सफल रहेगी।

लव : अपने पार्टनर के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती तकलीफों के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…