फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव…

फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव…

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

गोण्डा, 12 मार्च। देहात कोतवाली में तैनात एक सिपाही आशीष कुमार मल्ल का शव शुक्रवार को कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक सिपाही के परिवार को दी है।

मूलरुप से मऊ जिले के हतवा गांव में रहने वाले देवन्द्र कुमार का 27 वर्षीय बेटा आशीष कुमार मल्ल देहात कोतवाली में बीते एक साल से सिपाही के पद पर तैनात था। कोतवाली परिसर में बने एक कमरे में रहता था।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखा गांव: जहां आज भी लड़कियां धारण करती हैं जनेऊ, वजह कर देगी आपको भी हैरान

शुक्रवार को सिपाही का शव फांसी के फंदे से कमरे में लटका मिला। सूचन पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि कोतवाली देहात से सिपाही ने खुदकुशी क्यों की है इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी, तहकीकात की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…