पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

अमेठी/ दिनांक 11.03.2021 को थाना शिवरतनगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रेलवे क्रासिंग के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में 02 शातिर अभियुक्तों 1-रोहित, 2-रामकुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी 01 चार पहिया वाहन, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.03.2021 को बदमाशों द्वारा थाना शिवरतनगंज क्षेत्रान्तर्गत चार पहिया वाहन लूट की घटना कारित की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना शिवरतनगंज पर मु0अ0सं0 48/2021 धारा 394 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे, गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद वाहन उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना शिवरतनगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-रोहित निवासी भवानीगढ़ मजरे अम्बेडकरनगर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली।
2-रामकुमार निवासी किरसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…