क्राइम : लूट के ज़ेवरों के साथ 5 गिरफ्तार…

क्राइम : लूट के ज़ेवरों के साथ 5 गिरफ्तार…

मेरठ/ दिनांक 10.03.2021 को थाना सरधना व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मेरठ सरधना मार्ग  पर चेकिंग के दौरान थ्री व्हीलर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में बदमाश साकिब घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 06 लाख 14 हजार रूपये नगद, लूट के सोने व चाँदी के आभूषण, 02 अवैध तमंचा 04 जीवित, 02 खोखा कारतूस, 01 टैम्पू (थ्री व्हीलर) आदि बरामद हुई। घयाल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद मेरठ के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, लूट, आम्र्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद माल थाना सरधना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 117/2021 धारा 392 भादवि, मु0अ0सं0 128/2021 धारा 392/506 भादवि व थाना नौचंदी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 590/2020 धारा 342/394 भादवि से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना सरधना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-साकिब निवासी ढलाई वाली गली रशीद नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
2-सद्दाम निवासी बिलाल मस्जिद के पास खुशहाल नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
3-समीर उर्फ मून निवासी अफलातून वाली गली थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।
4-मुस्तफा उर्फ मेहताब निवासी मोहल्ला मिरासी चुंगी वाली गली थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ.
5-मेहताब निवासी अहमदनगर कांच का पुल थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…