खुद पर गोली चलवाने वाला भाजपा सांसद का पुत्र क्या दिल्ली में सरकारी आवास में छिपा है….?

खुद पर गोली चलवाने वाला भाजपा सांसद का पुत्र क्या दिल्ली में सरकारी आवास में छिपा है….?

आयुष की पत्नी का दावा, सांसद को सब पता है ? 👆

  सांसद कौशल किशोर: झूठ बोल रही है आयुष की पत्नी 👆                                आयुष के साले आदर्श को भेजा जा चुका है जेल 👆

  आरोपी आयुष कौशल को ढूंढ रही है मड़ियांव पुलिस 👆

“हिंद वतन समाचार” पर इस बारे में 3 मार्च को चलीं खबर 👆  

आयुष कौशल की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, अपनी जान का भी खतरा बताया…

लखनऊ पुलिस आयुष को उत्तराखंड में ढूंढ रही है…

लखनऊ। विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाकर राजधानी में सनसनी फैलाने वाला भाजपा सांसद कौशल किशोर का आरोपी बेटा आयुष कौशल क्या सांसद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में छिपा हुआ है ? ये हम नहीं कह रहे, ये आरोप खुद आयुष की पत्नी ने लगाते हुए यह भी कहा है कि उसकी भी जान को खतरा है। हलांकि सांसद कौशल किशोर ने इस आरोप को निराधार बताया है।
मोहनलालगंज से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुने गए सांसद कौशल किशोर के आरोपी बेटे आकाश कौशल को मड़ियांव पुलिस की एक टीम जहां आकाश की तलाश में उत्तराखंड में डेरा डाले हुए है, वहीं इसी बीच आज आयुष कौशल की पत्नी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उन्होने बताया कि उनका पति आयुष दिल्ली में सांसद के सरकारी आवास में छिपा हुआ है। पत्नी ने सांसद कौशल किशोर पर बेटे आयुष को बचाने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनकी आयुष से फोन पर बात हुई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। पत्नी के मुताबिक आयुष आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। व्यापारिक लेनदेन को लेकर उसका चंदन गुप्ता नाम के व्यापारी से विवाद चल रहा था, उसी को फंसाने के लिए उनके पति ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी।
आयुष ने पत्नी को छोड़ने की दी थी धमकी….?
खुद पर अपने साले से गोली चलवाने के बाद से आयुष फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके साले आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी का आरोप है कि आयुष परिवार के दबाव में उसे छोड़ रहा है। पत्नी ने कहा कि आयुष ने उससे कहा कि उसके खिलाफ गवाही देने पर वो उसका साथ नहीं देगा। उसने बताया कि आयुष और उसके भाई आदर्श में गहरी दोस्ती है। दोस्ती के चलते आदर्श ने आयुष के ऊपर गोली चलाने में उसका साथ दिया।
जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मांगी सुरक्षा….
आयुष की पत्नी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों की शादी सामान्य नहीं थी, इस शादी के लिए आयुष के घरवाले तैयार नहीं थे। उन दोनों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा था। पत्नी का यह भी आरोप है कि आयुष उनके साथ हाथापाई करता था, एक बार चाकू से उसका हाथ भी काट दिया था। पत्नी ने अपनी जान का खतरा बताया है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पत्नी का दावा, आयुष से फोन पर हुई बात. . . .
पत्नी ने दावा किया कि उसकी आयुष से फोन पर बात हुई है। आयुष ने उससे कहा कि वो अब उसे साथ नहीं रख सकता है। आयुष ने उससे कहा कि वह लोग बहुत खतरनाक हैं, उसका कुछ नहीं होगा। पत्नी ने बताया कि आयुष ने ये बताया था वो खुद पर गोली चलवाएगा और चंदन गुप्ता समेत दूसरे लोगों को फंसा देगा।
सांसद ने आरोपों को बताया निराधार. . . . .
वहीं, सांसद कौशल किशोर का कहना है कि‌ आयुष की पत्नी झूठी बाते कर रही है। उन्होने कहा कि वो आयुष को देखने मेडिकल कॉलेज जरूर गए थे, सांसद ने कहा कि आयुष द्वारा अपनी मर्जी से शादी कर लिए जाने के बाद से इनसे मेरे संबंध खत्म हो गए हैं, हां कभी-कभी फोन पर बात जरूर हो जाती थी। (6 मार्च 2021)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,