पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

गाजियाबाद/ दिनांक 03.03.2021 की रात्रि थाना साहिबाबाद एवं थाना मोदीनगर की संयुक्त  पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर करन गेट गोल चक्कर साहिबाबाद से  04 अभियुक्तों 1-इन्तजार 2-जाहिद 3-समीर 4- 01 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी के 02 लाख 10 हजार रूपये नगद, चाॅदी के आभूषण (25 जोड़ी पाजेब, 10 सिक्के, 05 अॅगूठी, 07 जोड़ी बिछुए, 14 कील) 21 ताॅबे के पुराने सिक्के, 03 किलोग्राम वजन की 02 चाॅदी की सिल्ली,  01 अवैध तमंचा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके द्वारा सर्राफा बाजार में घूमकर चोरी करने के लिये ज्वैलरी की दुकानों को तलाशते है एवं रात
के समय गाड़ी में सवार होकर तथा गाड़ी में रखे गैस कटर की मदद से दुकान के शटर काटकर उनमें रखे जेवरात की चोरी की घटना कारित करते है। दिनाॅकः 09.02.2021 को रात्रि में शालीमार गार्डन में व दिनाॅकः 26.02.2021 को मोदी नगर में चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के
प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तो से बरामद माल उक्त घटनाओं से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना साहिबाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-इन्तजार निवासी आयशा मस्जिद नियर ईदगाह पसोंन्डा थाना टीला मोड़, गाजियाबाद।
2-जाहिद निवासी रोशनगढ़ थाना सिघावली अहीर जनपद बागपत।
3-समीर निवासी देवीदास सराफत कालोनी खतौली थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।
4-01 महिला अभियुक्त।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…