कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे…

कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे…

स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई…

लखनऊ 4 मार्च। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर मौजूद सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने स्व0 अर्जुन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी, वीरेंद्र मदान आदि ने स्व0 अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1957 में पहली बार मध्य प्रदेश से एमएलए बनने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से केंद्र में मंत्रिमंडल में काम करते हुए हमेशा उन्होंने जन कल्याण की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।
इस अवसर पर स्वर्गीय अर्जुन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शाहनवाज आलम ने कहा कि स्व0 अर्जुन सिंह जी एक राष्ट्रभक्त व जन मानस के सर्वमान्य नेता थे। कांग्रेस संगठन व सरकार मंे स्व0 अर्जुन सिंह जी विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने गुरूतर दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वह अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।
इस मौके पर मौजूद सभी वक्ताओं ने स्व0 अर्जुन सिंह जी के जीवन एवं कार्यों के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि जब जब देश में संकट की स्थिति आयी उन्होंने बड़ी निडरता से हर स्थिति का सामना करके देश को संभालने व संवारने में हर संभव प्रयास किया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…