आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 3 मार्च 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 3 मार्च 2021…

🐏 मेष: आज अपयश से संबंधित मन में डर उत्पन्न हो सकता है। लोगों द्वारा कही गई बातों का भी असर आपकी निर्णय क्षमता को कम कर सकता है। आज आप पर कई सारी जिम्मेदारियां बनी रहेंगी, जिसके कारण आपको दबाव महसूस होगा। सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाना आज आपके लिए कठिन हो सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण बातों पर अधिक ध्यान देना होगा।

करियर : काम से संबंधित बातों में उलझने बढ़ने की वजह से आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। जिसका असर काम की क्वालिटी पर भी नजर आएगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित नाराजगी बनी रहेगी।

हेल्थ : शारीरिक तकलीफों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🐄 वृषभ: आज लोगों द्वारा कही बातों को आप पर रोक नहीं सकते। आपके खिलाफ बोली गई, हर बात का जवाब देना आपके लिए जरूरी नहीं है। इस बात को ध्यान में रखें। लोगों के ऊपर विश्वास करने से पहले उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी लेनी होगी। करीब रिश्तेदारों द्वारा बोली गई बातों की वजह से मानसिक तकलीफ का सामना हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित बड़ा टारगेट आज आपके द्वारा पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

लव : विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

👫 मिथुन: आज जीवन से संबंधित बनी नाराजगी की वजह जानने की कोशिश करें। हर व्यक्ति और हर बात के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। आज आपको खास ध्यान अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने पर देना होगा। करीबी मित्र द्वारा फसाए जाने की भावना मन में उत्पन्न हो सकती है।

करियर : काम से संबंधित खोए हुए अवसर को फिर से प्राप्त करने के लिए कोशिश करें। अधिक प्रयत्न से सफलता मिल सकती है।

लव : पति-पत्नी में वाद-विवाद बढ़ेंगे।

हेल्थ : डायरिया या पेट से संबंधित इंफेक्शन की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज अपनी आर्थिक परिस्थिति को बेहतरीन बनाने के लिए आपके द्वारा बढ़ाए जाएंगे। किसी से लिया हुआ उधार वापस करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा, इसलिए पैसों से संबंधित अधिक जागरूकता रखकर योजना के अनुसार ही पैसा खर्च करें।

करियर : करियर और कम काम से संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में अधिक गंभीरता दिखाने की आवश्यकता होगी।

लव : लव लाइफ से संबंधित बढ़ रहे तनाव का सामना आपको अकेले ही करना होगा। लोगों के साथ इस बारे में चर्चा करने से आपका नुकसान हो सकता है।

हेल्थ : पानी का योग्य मात्रा में सेवन करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

🦁 सिंह: आज करीबी व्यक्ति के स्वभाव के कुछ नए पहलू आज आपके सामने आएंगे, जिसकी वजह से नाराजगी हो सकती है। दूसरों द्वारा अधिक अपेक्षा रखना आपके लिए ही तकलीफ का कारण बन रहा है।

करियर : व्यक्तिगत जीवन में हो रही बातों का असर अपने काम पर ना होने दें।

लव : पार्टनर्स में झगड़े बढ़ने की वजह से बातचीत कुछ दिनों के लिए बंद हो सकती है।

हेल्थ : आग और गर्म चीजों से बचने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

💁‍♀ कन्या: आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय की वजह से आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। हर व्यक्ति को आपकी परिस्थिति समझाना आपके लिए केवल वक्त की बर्बादी होगी। इसलिए जो लोग आपको मानसिक और भावना रूप से समझते हैं, उनके साथी जुड़े रहने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित ज्ञान को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। जिससे हो रहे समझौते का पूरा फायदा उठा पाएंगे।

लव : आपकी जिद के कारण रिलेशनशिप में दरार बढ़ सकती है।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

⚖ तुला: जिस व्यक्ति पर आप ने जरूरत से विश्वास रखा था, उसके द्वारा आज आप को फंसाया जा सकेगा जा सकता है। पैसों से संबंधित भले ही कोई नुकसान ना हो, लेकिन भावनात्मक रूप से आपको अधिक तकलीफ होने वाली है। रिश्तेदारों के साथ फिलहाल के लिए सीमित संबंध बनाए रखें।

करियर : काम से संबंधित बातों में अचानक से बड़ा बदलाव नजर आएगा। जिसकी वजह से आपको नई जिम्मेदारी उठानी होगी। जो फिलहाल कष्टदायक हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए पार्टनर से रखी हुई आपकी अपेक्षाओं को फिर से एक बार परखें।

हेल्थ : हड्डी और जोड़ों जोड़ों के दर्द से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

🦂 वृश्चिक: आज आप अपने अनुभवों का पूरा इस्तेमाल करके आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जिन बातों में आपको अपयश मिल रहा था, उन बातों को फिर से एक बार बेहतरीन तरीके से करने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। आपने अभी तक रखे हुए लक्ष्य में भी आपको बदलाव नजर आएगा। जिसकी वजह से आप फिर से एक बार नए उत्साह के साथ प्रयत्न करने शुरू करेंगे।

करियर : व्यापार से से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। इसलिए आलस से दूर रहें।

लव : आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए और पार्टनर के लिए उचित रहेगा।

हेल्थ : सिर दर्द की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

🏹 धनु: पैसों संबंधित तकलीफ दूर होने की वजह से आपका फिर से एक बार आत्मविश्वास जागेगा। नए काम के लिए योजना तो आप कर रहे हैं, लेकिन जितनी अच्छी आपके द्वारा योजना बनाई जाती है, उतने प्रयत्न नहीं होते हैं, इसलिए आपको यश मिलने में देर लग रही है। सेहत से संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : काम से संबंधित बात को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की आवश्यकता होगी, जो आर्थिक मदद चाहिए, वह आपको प्राप्त भी होगी।

लव : पार्टनर और आप में तालमेल बना रहेगा।

हेल्थ : आपके जीवन शैली का असर शरीर पर दिख रहा है, इसलिए जीवन शैली को सुधारकर खुद को अधिक तंदुरुस्त बनाने के लिए प्रयत्न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

🐊 मकर: आज पुरानी बातों को याद करके केवल दुखी हो सकता है। चाहे यादें अच्छी हो या बुरी इसलिए भूतकाल में जीना आपको छोड़ना होगा। यदि खुद के प्रति कम आत्मविश्वास महसूस हो रहा हो तो छोटी-छोटी बातों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। जैसे ही काम में आप को प्रगति नजर आएगी। आपका आत्मविश्वास भी वापस आने लगेगा।

करियर : वरिष्ठों के साथ हो रहे वाद विवाद का असर आपके काम पर हो सकता है।

लव : प्रेम संबंधों को जरूरत से अधिक महत्व देना आपके लिए और पार्टनर के लिए भी नुकसान दाई होगा।

हेल्थ : नींद से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

🏮 कुंभ: आज परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, उसका असर आप अपने आप पर आज होने नहीं देंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको प्रयत्नों के साथ अपनी निर्णय क्षमता को भी बढ़ाने की आवश्यकता होगी। नए काम की शुरुआत करना आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए पुराने कामों पर ही अधिक ध्यान दें।

करियर : विदेश से संबंधित कार्यों में अनेक प्रकार की तकलीफ हो सकती है, इसलिए जो काम आगे नहीं बढ़ रहा है, उसे आज के ही दिन पूरा करने की जिद ना रखें।

लव : पार्टनर और आपके बीच आकर्षण बना रहेगा।

हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

🐋 मीन: आज अनेक लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से आपको अपने मन की बातें उनके सामने रखना कठिन हो रहा है और दूसरों की बातों पर ध्यान देना भी आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है। इसलिए अपने आप को बेहतरीन तरीके से व्यक्त करने पर ध्यान देना होगा। यदि किसी व्यक्ति के प्रति आपको नाराजगी है तो उसे ठीक से व्यक्त करें बेवजह के झगड़ों से दूर रहने की कोशिश करें।

करियर : रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए नया प्रोजेक्ट फायदेमंद साबित होगा।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित परिवार के लोगों से सहमति लेना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : वाहन चलाते समय या ऊंचाई पर काम करते समय अधिक जागरूकता रखें। एक्सीडेंट होने की आशंका है, बन रही है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…