आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 24 फरवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 24 फरवरी 2021…

🐏 मेष: आज भाग्य का सितारा प्रबल होकर आपके रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करने वाला है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान दें। उनकी सलाह तथा आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। उचित समय का भरपूर उपयोग करें।

🐄 वृषभ: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से आश्चर्यजनक सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।

👫 मिथुन: आज सफलता पाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। हालांकि आप अपने मनोबल द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।

🦀 कर्क: आज संतान के कैरियर व शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा।

🦁 सिंह: आज अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिवार व मित्रों के लिए भी अवश्य निकालें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी और आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे।

🙋‍♀️ कन्या: आज समय सकारात्मक परिस्थितियां बना रहा है। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

⚖️ तुला: आज किसी राजनैतिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में आज आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं।

🦂 वृश्चिक: आज किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय व्यतीत होगा।

🏹 धनु: आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। उन्नति के नए आयाम भी प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

🐊 मकर: आज व्यक्तिगत तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा।

🏮 कुंभ: आज मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप अपना विकास करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है। कुल मिलाकर समय बेहतरीन है।

🐋 मीन: आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलयम हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…