08 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया…

08 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया…

आगरा/ दिनांक 23.02.2021 को थाना एत्मादपुर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कोल्ड स्टोर वाली सड़क के पास चेकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में 08 शातिर अभियुक्तों 1-लायक, 2.राजेन्द्र, 3-मनीष कुमार, 4-राहुल उर्फ बी-2, 5-सत्यप्रकाश, 6-रविन्द्र, 7-उमेशचन्द्र उर्फ गौरव, 8-रविकान्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 03 ट्रैक्टर, 03 अवैध तमंचा 315 बोर 06 जीवित, 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 टी.यू.वी कार, 03 मोटर साइकिल, 5 हजार 440 रूपया नगद आदि बरामद हुआ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22/23.01.2021 की रात्रि थाना एत्मादपुर व थाना रिजौर क्षेत्र से ट्रैक्टर चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे, अभियुक्तों से बरामद ट्रैक्टर थाना एत्मादपुर व थाना रिजौर पर पंजीकृत अभियोगो से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में थाना एत्मादपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-लायक निवासी कमालपुर थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद।
2.राजेन्द्र निवासी मढ़ा थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद।
3-मनीष कुमार निवासी पिलख्तर थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद।
4-राहुल उर्फ बी-2 निवासी पिलख्तर जैत थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद।
5-सत्यप्रकाश निवासी मलई थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद।
6-रविन्द्र निवासी अकटामई थाना कादरचैक जनपद बदायूं।
7-उमेशचन्द्र उर्फ गौरव निवासी रजबपुर थाना जैथरा जनपद एटा।
8-रविकान्त निवाउआ थाना सिडपुरा जनपद कासगंज।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…