अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध रोधी संगठन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का जिम्मा उठाया…

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध रोधी संगठन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का जिम्मा उठाया…

जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित बिरसानगर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन का बैठक पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष गीता सिंह के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह के साथ कोल्हान उपाध्यक्ष फातिमा शाहीन शामिल हुए।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्षा अर्चना सिंह ने सीता सिंह को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध विरोधी संगठन की कोल्हान सचिव नियुक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सक्षम व स्वावलंबी बनाना तथा रोजगार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीता सिंह, राजू शर्मा, सूरज शर्मा, रवि राज, रवि सिंह, पुष्पा निषाद तथा कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…