10-10 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार 48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद…

10-10 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार 48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद…

जनपद गोरखपुर/थाना गगहा दिनांक 20.02.2021 की रात्रि थाना गगहा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर न्यू ओवर ब्रिज के पास से 10-10 हजार रूपये के 02 पुरस्कार घोषित अभियुक्त1-दिनेश, 2-विनोद उर्फ डब्बू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 48 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरूद्ध जनपद गोरखपुर के विभिन्न थानो में लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 403/2019 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वाछिंत चल रहे थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना गगहा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-दिनेश निवासी वरनपुरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़।
2-विनोद उर्फ डब्बू निवासी शम्भूपुरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…