समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज जनपद फिरोजाबाद के…

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज जनपद फिरोजाबाद के…

आधे दर्जन से अधिक प्रमुख नेता बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए…

लखनऊ 21 फरवरी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में आज जनपद फिरोजाबाद के आधे दर्जन से अधिक प्रमुख नेता बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए सन्2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प जताया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राकेश बाबू एडवोकेट पूर्व विधायक टूण्डला, प्रमोद कुमार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद है। इनके अतिरिक्त टूण्डला के ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुजीत बाल्मीकि, पूर्व सांसद रघुनाथ वर्मा के दोहते अश्विनी वर्मा, भीकनपुर के रवीन्द्र लोधी एडवोकेट एवं राधेश्याम कश्यप तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष टूण्डला वीरेन्द्र ओझा भी बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर के बसपा कोआर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों ने सन्2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
बसपा के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गौतमबुद्धनगर मनोज कुमार गौतम के साथ रंजीत सिंह पूर्व सदस्य एससी-एसटी आयोग भारत सरकार, दिवाकर गौतम कोआर्डिनेटर अलीगढ़-आगरा मण्डल, गुरदीप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष गुफरान कुरैशी पूर्व जिला महासचिव, बुलन्दशहर तथा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव साजिद सैफी भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड के संस्थापक प्रेम नारायण सिंह पाल कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। उनके साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, बुन्देलखण्ड के पदाधिकारी, संगठन कोर कमेटी, जिला प्रभारीगण सहित प्रदेश के 42 जनपदों के जिलाध्यक्ष भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।
इस अवसर पर सुधाकर कश्यप, ललित सिंह एडवोकेट, अमित केदार, हाजी आबिद मलिक की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। श्री यादव ने इन साथियों के समाजवादी पार्टी में आने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सन्2022 के चुनाव में इनके सहयोग से समाजवादी पार्टी को ताकत मिलेगी। सदस्यता ग्रहण के मौके पर बसपा के पूर्व विधानसभाध्यक्ष टूण्डला शांति स्वरूप ओझा, रैपुरा के लायक सिंह लोधी तथा ओमकार सिंह जाटव, प्रबन्धक आईटीआई भी मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…