जल्‍द टीवी पर लौटेगा ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ का नया सीजन…

जल्‍द टीवी पर लौटेगा ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ का नया सीजन…

नजर आएगी वही पुरानी कास्‍ट…

 

मुंबई, 20 फरवरी। टीवी का पॉप्‍युलर शो ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ लोगों के दिलों में छा जाने के बाद साल 2012 में बंद हो गया था। एक महिला के इर्द-गिर्द रूढ़िवादी मानसिकता के खिलाफ उसकी लड़ाई पर आधारित रहा यह शो एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है।

 

नए सीजन में भी पूजा गौर लीड रोल में नजर आएंगी। वह टीवी पर आखिरी बार ‘मेरी आवाज को मिल गई रोशनी’ में 6 साल पहले दिखी थीं। ऐसे में यह ऐक्‍ट्रेस के लिए बड़ा कमबैक होगा। शो के तीनों अहम किरदार प्रतिज्ञा (पूजा गौर), कृष्‍णा सिंह (अरहान बहल) और सज्‍जन सिंह (अनुपम श्‍याम) नए सीजन में नजर आएंगे।

 

प्रतिज्ञा उठाती है आवाज

इसे पर्ल ग्रे के साथ मिलकर राजन शाही प्रड्यूस कर रहे हैं। पिछली बार शो प्रतिज्ञा के इर्द-गिर्द ही था जिसे उसका पीछा करनेवाले कृष्‍णा से शादी करनी पड़ती है। वह शहर का गुंडा होता है। हालांकि, बाद में प्रतिज्ञा को उससे प्‍यार हो जाता है लेकिन वह घर में पुरुषों के प्रभुत्‍व के खिलाफ आवाज उठाती है।

 

इसी हफ्ते फ्लोर पर जाएगा दूसरा सीजन

‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ इसी हफ्ते फ्लोर पर जाएगा। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘पुराने शो का रिपीट टेलिकास्‍ट चल रहा है। इस वजह से प्रतिज्ञा लोगों के दिमाग में है। हमें उम्‍मीद है कि दर्शक शो का नया सीजन देखकर खुश होंगे और यह पहले से भी ज्‍यादा इंट्रेस्टिंग होगा।’

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…