उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर…

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर…

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की…

लखनऊ 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर, धर्मरक्षक, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले, हृदय सम्राट व पराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की । केशव प्रसाद मौर्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वह महानायक और महान रणनीतिकार थे। मुगल साम्राज्य से उन्होंने संघर्ष किया। योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन दिया। कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना योगदान दिया। शिवाजी को एक कुशल और प्रबुद्ध सम्राट माना जाता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…