01 अभियुक्त मंगूलाल को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया…

01 अभियुक्त मंगूलाल को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया…

हरदोई/ दिनांक 16.02.2021 को थाना पिहानी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पिहानी मोड़ हाईवे से 01 अभियुक्त मंगूलाल को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट के 45 हजार रूपये नगद, आधार कार्ड, 02 पासबुक, 01 बैग, 01 अवैध तमंचा मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हरदोई, खीरी, लखनऊ के विरूद्ध विभिन्न थानो में चोरी, लूट आदि लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। दिनाॅकः 16.01.2021 को थाना पिहानी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पिहानी पर मु0अ0सं0-28/2021 धारा 392/506/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद नगद रूपये, आधार कार्ड आदि उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना पिहानी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
मंगूलाल निवासी रहिमापुर थाना पसगवाॅ जनपद खीरी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…