उ0प्र0 को सड़कों में नम्बर-1 बनाने का लक्ष्य निर्धारित हो – केशव…

उ0प्र0 को सड़कों में नम्बर-1 बनाने का लक्ष्य निर्धारित हो – केशव…

लखनऊ 15 फरवरी। उ0प्र0 शासन द्वारा जिला योजना (पुनर्निर्माण) अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 12 चालू कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 78 लाख 57 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
जारी शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को मानक व गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्यों  मे उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उ0प्र0 को भारत में सड़कों के मामले में नम्बर-1 बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुये कार्य को समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…