हिन्दू महासभा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने दुर्गेश रॉय…

हिन्दू महासभा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने दुर्गेश रॉय…

सहारनपुर के सुरेन्द्र बगाती बनाये गये प्रदेश मंत्री…

लखनऊ 15 फरवरी। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कानुपर के दुर्गेश रॉय को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा सहारपुर के सुरेन्द्र बगाती को प्रदेश मंत्री और महमूदाबाद तहसील सीतापुर का अध्यक्ष प्रखर तिवारी को बनाया गया है। आज यहां कुर्सी रोड स्थित पार्टी के प्रान्तीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा करते हुये मौके पर ही दुर्गेश राय को मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी, डा0 अगम दयाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक ढांचे में निरन्तर हो रही मजबूती का परिणाम है कि लोग हिन्दू महासभा में जुड़ रहे है, और इसी कड़ी में दुर्गेश रॉय ने पार्टी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। श्री त्रिवेदी ने रॉय की नियुक्ति पर विष्वास जताया कि पार्टी में प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी पार्टी से जुड़ेगें और पार्टी की नीतियों को प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंचाने का काम करेंगे। इसके साथ ही श्री त्रिवेदी ने खुषी व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी की निरन्तर बढ़ती सक्रियता का परिणाम है कि आज हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे है। प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेष अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर दुर्गेश रॉय ने प्रदेष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी पर विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने के साथ संगठनात्मक ढांचे में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम तेजी से किया जायेगा। वहीं सुरेन्द्र बगाती और प्रखर तिवारी ने भी प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी पर विश्वास जताया और भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…