*खूनी संघर्ष में जमकर गोलीबारी एवं लाठियां बरसाई*

*खूनी संघर्ष में जमकर गोलीबारी एवं लाठियां बरसाई*

 

*छह घायल, दो की हालत नाजुक*

*बेगूसराय/बिहार।* बेगूसराय में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में छह लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खूनी संघर्ष में जमकर गोलीबारी एवं लाठियां बरसाई गई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव के भवानंदपुर की है। घायलों की पहचान साहो सिंह के पुत्र रमाकांत उर्फ फेंको सिंह, सुरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रेम कुमार, चंद्रशेखर सिंह के पुत्र सुबोध कुमार, जय प्रकाश सिंह के पुत्र सुरेन्द्र सिंह, मनीष कुमार की पत्नी पूजा देवी, सुरेन्द्र सिंह की पत्नी तनुकी देवी, अरुण सिंह के पुत्र मनीष कुमार एवं रामाकांत सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। एक पक्ष के अरुण सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम आरोपियों ने दो लाख रुपए रंगदारी की मांग किया था। इसका विरोध करने पर आज लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के श्याम सिंह का कहना है कि विवाद में आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलीबारी भी हुई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मटिहानी थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।