उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम की…

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम की…

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रू0 6849 करोड़ 62 लाख 62 हजार की 186 परियोजनाएं पूर्ण की गयीं…

लखनऊ 12 फरवरी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रू0 6849 करोड़ 62 लाख 62 हजार की 186 परियोजनाएं पूर्ण की गयीं हैं, इसमें 124 परियोजनाएं नदी सेतु की, 54 परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की व 08 फ्लाईओवर हैं।
उ0प्र0 राज्य सेतु निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रू0 2888 करोड़ 38 लाख 66 हजार की परियोजनाएं नदी सेतु की, रू0 2058 करोड़ 58 लाख 71 हजार की परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की तथा रू0 1902 करोड़ 65 लाख 25 हजार की परियोजनाएं फ्लाईओवर की परियोजनाएं पूर्ण की गयी हैं। इन 186 परियोजनाओं में वर्ष 2017-18 में रू0 1510 करोड़ 36 लाख 65 हजार की 54 परियोजनाएं, वर्ष 2018-19 में रू0 2301 करोड़ 56 लाख 08 हजार की 48 परियोजनाएं, वर्ष 2019-20 में रू0 1103 करोड़ 37 लाख 35 हजार की 48 परियोजनाएं तथा वर्ष 2020-21 में रू0 1928 करोड़ 32 लाख 54 हजार की 36 परियोजनाएं अब तक पूर्ण की गयीं हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…