भादवि व 7 सीएलए एक्ट अभियोग के दोहरे हत्याकाण्ड में वांछित व 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित…

भादवि व 7 सीएलए एक्ट अभियोग के दोहरे हत्याकाण्ड में वांछित व 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित…

कपिल राजपूत अपने 02 अन्य साथियांे के साथ मय आला-कत्ल गिरफ्तार…

एसटीएफः थाना राठ, जनपद हमीरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-510/2020  धारा-147/148/149/323/302/307/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट अभियोग के दोहरे हत्याकाण्ड में वांछित व 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित कपिल राजपूत अपने 02 अन्य साथियांे के साथ मय आला-कत्ल गिरफ्तार
दिनांक-08.02.2021 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को थाना राठ, जनपद हमीरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-510/2020 धारा-147/148/149/323/302/ 307/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट अभियोग के दोहरे हत्याकाण्ड में वांछित व 25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी कपिल राजपूत को उसके 02 अन्य साथियांे के साथ मय आला-कत्ल गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1- कपिल राजपूत पुत्र राम सेवक राजपूत, निवासी ग्राम ददरी, थाना राठ, जनपद हमीरपुर।
2- विपिन राजपूत पुत्र रामआसरे, निवासी ग्राम ददरी, थाना राठ, जनपद हमीरपुर।
3- सुरेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम पथनौडी, थाना राठ, जनपद हमीरपुर।
बरामदगीः-
1- 01 अदद तमन्चा (315 बोर)।
2- 01 अदद तमन्चा आला-कत्ल (315 बोर)।
3- 07 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर)।
4- 01 अदद जिन्दा कारतूस (7.3 प्रतिबन्धित बोर)।
5- 01 अदद आधार कार्ड
6- नकद 620/- रूपया।
गिरफ्तारी का स्थान/दिनंाक व समय:-
बम्बा पुलिया, जलालपुर रोड़, सरसई गाॅव, थाना राठ, जनपद हमीरपुर, दिनंाक 08-02-2021 की रात्रि 22.15 बजे।
एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनांे से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएँ कारित करने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थीं। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों /टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में नीरज कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण मंे फील्ड इकाई, प्रयागराज टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
दिनंाकः-08.02.2021 को फील्ड इकाई, प्रयागराज की एक टीम जनपद हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र में आपराधिक अभिसूचना संकलन में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से ज्ञात हुआ कि माह नवम्बर, 2020 में थाना राठ क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्या कांड में पंजीकृत मु0अ0सं0-510/2020 धारा-147/148/149/323/302/307/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का वांछित व 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी कपिल राजपूत उपरोक्त बम्बा पुलिया, जलालपुर रोड, सरसई गाॅव, थाना राठ, हमीरपुर के पास आया हुआ है। मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर विश्वास करके निरीक्षक श्री अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, मु0आरक्षी प्रभन्जन पाण्डेय, आरक्षी अजय सिंह यादव, रोहित सिंह, सुनील कुमार, उदय प्रताप सिंह की टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँचकर न्यूनतम आवश्यक बल प्रयोग कर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई है।
पूछतांछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त कपिल राजपूत द्वारा बताया गया कि दिनंाक- 03.11.2020 को सांयकाल में मैंने अपने भाई, पिता व परिवारीजनों के साथ मिलकर अपने गाॅव के पूर्व प्रधान पृथ्वीराज यादव व उनके पुत्रों क्रमशः जितेन्द्र यादव और धीरेन्द्र यादव को अपने घर के पास तिरमुहानी पर घेरकर अवैध शस्त्रों से गोली मार दी थी, जिसमें पृथ्वीराज यादव व जीतेन्द्र यादव की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा धीरेन्द्र यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जो आज भी हास्पिटल में भर्ती होकर इलाज करा रहा है। मौके पर ही मैंने अपना तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस अपने दोस्त विपिन राजपूत को इस हिदायत के साथ दे दिया था कि इसे वह अपनी बुआ के लड़के सुरेन्द्र सिंह को दे दें तथा दोनों मिलकर इसे कहीं ठिकाने लगा दें। अभियुक्त कपिल राजपूत उपरोक्त ने यह भी बताया कि उक्त घटना में प्रयुक्त उपरोक्त 315 बोर तमन्चा व 05 अदद जिन्दा कारतूस मुझे विपिन व सुरेन्द्र सिंह ने यह कह कर उपलब्ध कराया था कि हत्या करने के बाद इसे वापस कर देना। विपिन अपनी बुआ के लड़के सुरेन्द्र के साथ ही उसके घर पर रहता है। इस पर आला-कत्ल की बरामदगी के आश्वासन पर एस0टी0एफ0 टीम अभियुक्त कपिल राजपूत को साथ लेकर उसके बताए अनुसार ग्राम पथनौडी, थाना राठ, जनपद हमीरपुर अभियुक्त विपिन राजपूत की बुआ के मकान पर पहुॅची, जहाॅ एस0टी0एफ0 टीम को देखकर भाग रहे विपिन राजपूत को दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया व घर पर मौजूद सुरेन्द्र को भी पकड़ कर तथा दोनांे की निशानदेही पर सुरेन्द्र के कमरे की टाड़ (लिण्टर) पर रखा हुआ एक तमन्चा 315 बोर (आला-कत्ल) व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
अभियुक्तों को मु0अ0सं0-510/2020 धारा-147/148/149/323/302/307 /34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में दाखिल किया गया है। बरामद अवैध शस्त्रों और कारतूसों के सम्बन्ध में क्रमशः मु0अ0सं0-66/2021 धारा-3/7/25 आम्र्स एक्ट बनाम कपिल राजपूत व मु0अ0सं0-67/2021 धारा-3/25 आम्र्स एक्ट बनाम विपिन राजपूत तथा मु0अ0सं0- 68/2021 धारा-35 ए एक्ट बनाम सुरेन्द्र सिंह राजपूत पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही राठ पुलिस द्वारा की जा रही है।
कपिल राजपूत पुत्र राम सेवक राजपूत, निवासी ग्राम ददरी, थाना राठ, जनपद हमीरपुर का ज्ञात आपराधिक इतिहास:-
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा                                                                      थाना जनपद
1. 510/2020 147/148/149/323/302/307 /34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट राठ हमीरपुर
2. 280/2020 3/25 आम्र्स एक्ट                                                        राठ हमीरपुर
3. 264/2020 286 भादवि                                                                 राठ हमीरपुर
4. 14/2019 147/148/149/323/504/506/307 भादवि                         राठ हमीरपुर
5. 291/2014 323/324/504/506 भादवि                                          राठ हमीरपुर
6. 66/2021 3/7/25 आम्र्स एक्ट                                                  राठ हमीरपुर

अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…