पूर्वी गंगा मुख्य नहर, 06 राजवाहा प्रणालियों की क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत के…

पूर्वी गंगा मुख्य नहर, 06 राजवाहा प्रणालियों की क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत के…

लिए 170 लाख की धनराशि अवमुक्त…

लखनऊ 09 फरवरी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्वी गंगा मुख्य नहर, बकैना, सुल्तानपुर, लखमीधर, सेखूपुरा, हलदौर एवं गुलालवाली राजवाहा प्रणालियों की क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत के लिए प्राविधानित धनराशि 30000.00 लाख रूपये में से 170.04 लाख रूपये प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की गई है। इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 08 फरवरी, 2021 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराये जाएं, इसके साथ ही स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजना पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता होने पर सारा उत्तरदायित्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा।
परियोजना के लिए सभी वैधानित अनापत्तियों एवं पर्यावरण क्लीयरनेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाये। इसके साथ ही हर स्तर पर वित्तीय अनुशासन का अनुपालन भी कठोरता से किया जाये। परियोजना का कार्य शुरू करने से पूर्व सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्यक प्राप्त कर ली जाये। इसके पश्चात ही कार्य शुरू कराया जाये।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…