उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा 6102 करोड़ 38 लाख 82 हजार की 242 परियोजनाएं की गयीं स्वीकृत…

उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा 6102 करोड़ 38 लाख 82 हजार की 242 परियोजनाएं की गयीं स्वीकृत…

लखनऊ 09 फरवरी। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में उ0प्र0 राज्य सेतु निगम की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रू0 6102 करोड़ 38 लाख 82 हजार की 242 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इसमें 164 परियोजनाएं नदी सेतु की, 70 परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की व 08 फ्लाईओवर हैं।
उ0प्र0 राज्य सेतु निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रू0 3113 करोड़ 55 लाख 18 हजार की परियोजनाएं नदी सेतु की, रू0 2387 करोड़ 58 लाख 21 हजार की परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की तथा रू0 601 करोड़ 25 लाख 43 हजार की परियोजनाएं फ्लाईओवर की हैं। इन 242 परियोजनाओं में वर्ष 2017-18 में रू0 1121 करोड़ 89 लाख 49 हजार की 55 परियोजनाओं, वर्ष 2018-19 में रू0 2516 करोड़ 84 लाख 04 हजार की 56 परियोजनाओं, वर्ष 2019-20 में रू0 1847 करोड़ 88 लाख 48 हजार की 110 परियोजनाओं तथा वर्ष 2020-21 में रू0 615 करोड़ 76 लाख 81 हजार की 21 परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गयी।
वर्ष 2017-18 में स्वीकृत कुल 55 परियोजनाओं में 40 परियोजनाएं नदी सेतु की, 13 परियोजनाएं आर0ओ0बी0 की व 02 परियोजनाएं फ्लाईओवर की हैं, वर्ष 2018-19 में स्वीकृत 56 परियोजनाओं में 31 परियोजनाएं नदी सेतु की, 19 परियोजनाएं आर0ओ0बी0 की व 06 परियोजनाएं फ्लाईओवर की हैं, वर्ष 2019-20 में स्वीकृत 110 परियोजनाओं में 76 परियोजनाएं नदी सेतु की, 34 परियोजनाएं आर0ओ0बी0 की तथा वर्ष 2020-21 में अबतक स्वीकृत 21 परियोजनाओं में 17 परियोजनाएं नदी सेतु की व 04 परियोजनाएं रेल उपरिगामी सेतुओं की हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…