देशभर के विभिन्न राज्यों के शीर्ष व्यापारी नेता 8-9 -10 फरवरी को नागपुर में जुटेंगे…

देशभर के विभिन्न राज्यों के शीर्ष व्यापारी नेता 8-9 -10 फरवरी को नागपुर में जुटेंगे…

लखनऊ 7 फरवरी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राजधानी लखनऊ से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वह शामिल होंगे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शीर्ष व्यापारी नेता एकजुट होंगे तथा देशभर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर अधिवेशन में चर्चा होगी तथा उनके निदान हेतु कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने बताया की वहां व्यापारियों की विभिन्न नीतिगत समस्याओं के मुद्दों पर होगा मंथन तथा उनके निवारण की रूपरेखा बनेगी।
ज्ञात हो की कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले  8-9-10 फरवरी को नागपुर में व्यापारियों का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है। जहाँ उत्तर प्रदेश से कानपुर, प्रयागराज, झांसी, बांदा के पदाधिकारी भी जाएंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…