चेकिंग के दौरान 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

चेकिंग के दौरान 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

अमरोहा/ दिनांक 07-02-2021 को थाना अमरोहा नगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कांठ रोड बाईपास तिराहे से चेकिंग के दौरान 04 शातिर अभियुक्तों 1-नजारूल हसन, 2-नफीस अहमद सैफी, 3-अरविन्द कुमार, 4-कामिल को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 500-500 के नकली नोट 07 लाख रूपयेे, जाली नोट छापने के उपकरण (01 लैपटाप, 01 लेमिनेशल/कटर मशीन, 02 प्रिन्टर) नोट गिनने की मशीन, 25 एटीएम कार्ड, 04 मोबाइल फोन, 01 एनपीएस कार्ड, 11 हजार 500 रूपये नगद, 01 चार पहिया वाहन आदि बरामद हुऐ।
इस सम्बन्ध में थाना अमरोहा नगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- नजारूल हसन निवासी सीकरी मिलक थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद।
2- नफीस अहमद सैफी निवासी कमालपुर फतिहाबाद थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद।
3- अरविन्द कुमार निवासी अहमद नगर थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा।
4- कामिल निवासी अहमद नगर थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…