15 हजार रूपये के 03 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

15 हजार रूपये के 03 पुरस्कार घोषित अभियुक्त गिरफ्तार…

बलिया/ दिनांक 07-02-2021 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर रतसड़-रजवाह नहर पुलिया के पास से 15-15 हजार रूपये के 03 पुरस्कार घोषित अभियुक्त 1-गोरख कुमार, 2-अवधेश, 3-रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना सुखपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/2020 धारा 2/3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना सुखपुरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- गोरख कुमार निवासी महाबीर स्थान थाना सिकन्दरापुर जनपद बलिया।
2- अवधेश निवासी महाबीर स्थान थाना सिकन्दरापुर जनपद बलिया।
3- रमेश कुमार निवासी सिवान कला थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…