आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 6 फरवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 6 फरवरी 2021…

🐏 मेष: आज पैसों की कमी महसूस हो सकती है। परिवार की जरूरतों पर आपका अधिक पैसा खर्च होगा, लेकिन जिसके द्वारा जीवन शैली में आ रहा बदलाव भी आपको नजर आएगा। परिवार के किसी व्यक्ति को आपके सहायता की जरूरत होगी। उनको मदद करने से पहले अपनी क्षमता को पहचानना होगा।

करियर : काम की जगह बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

लव : आप के निर्णय के प्रति पार्टनर की नाराजगी नजर आएगी।

हेल्थ : पैर से संबंधित तकलीफ या चोट लगने की आशंका बन रही है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज मन में बढ़ रहा तनाव आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। किसी विषय में सोचते समय आपको यह ध्यान रखना है कि केवल आप अपने विचारों में ही खो रहे हैं। जिसकी वजह से आपको परिस्थिति में कठिनाइयां नजर आ रही हैं या सच में परिस्थिति इतनी कठिन है, जब तक इस बात का अवलोकन नहीं होगा, तब तक आपको मार्ग प्राप्त होना मुश्किल लग रहा है।

करियर : काम की जगह हो रहे वाद विवादों का परिणाम आपके काम पर दिख सकता है।

लव : अपनी भावनाओं को पार्टनर के सामने व्यक्त करना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : यूरिन से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

👫 मिथुन: आज हर बात और हर निर्णय में संभलकर आगे बढ़ने पर आज आपका जोर होगा। अभी तक आपने जो लक्ष्य रखे थे, उनके बारे में अवलोकन भी किया जाएगा। आपकी वजह से किसी और का नुकसान ना हो। इस बात की जिम्मेदारी आप हमेशा ही लेते हैं। फिर भी कुछ हद तक लोग अपने निर्णय की वजह से भी नुकसान के लिए जिम्मेदार होते हैं, इस बात को समझें।

करियर : काम से संबंधित प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे, जिसकी वजह से आर्थिक आवक बढ़ाने की भी प्रयत्न आपके द्वारा हो सकते हैं।

लव : पार्टनर और आप आपसी सहमति से हो रहे वाद विवाद को मिटाने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : हड्डी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🦀 कर्क: आज आपका अधिक ध्यान पैसों से संबंधित बातों में ही अटका होगा। काम करने के बावजूद भी पैसा ना देख पाना आपको तकलीफ दे सकता है। जिन लोगों से उधार लिया है। उनको वापस करने के लिए प्रयत्न आपके द्वारा किए जाएंगे। आज आपको केवल ध्यान और एकाग्रता से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करनी है।

करियर : व्यक्तिगत बातों की वजह से काम को नजरअंदाज किया जा सकता है।

लव : लव लाइफ में आई स्थिरता आपको मन की शांति प्रदान करेगी।

हेल्थ : खुली हवा में समय बिताना मन को प्रसन्नता दे सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

🦁 सिंह: आज परिवार के लोगों से सहयोग न मिलने पर परेशानियां बढ़ सकती हैं। निराशा के कारण काम से संबंधित निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। पैसों से संबंधित तनाव भी बढ़ सकता है। जानकार व्यक्ति की सहायता से आपको आपके जीवन में बढ़ रहे तकलीफों को दूर करना संभव होगा।

करियर : काम से संबंधित बातों में आपके द्वारा गलती की जा जाने की वजह से आपका आज बड़ा नुकसान हो सकता है।

लव : आपके प्रति पार्टनर की नकारात्मकता बढ़ सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द और बदन दर्द की तकलीफ होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

🙋‍♀️ कन्या: आज घर से संबंधित बड़े निर्णय आपके द्वारा लिए जाएंगे। नए घर या प्रॉपर्टी को लेने के निर्णय में आपका महत्वपूर्ण सहयोग हो सकता है। अगले 3 महीने में आप अपने लक्ष्य के करीब कैसे जा सकते हैं, इस बात की आज योजना बनाई जाएगी। जिसे अमल करने के प्रयत्न किए जाएंगे।

करियर : आर्किटेक्ट और रियल एस्टेट से संबंधित लोगों को आज बड़ा फायदा नजर आ सकता है।

लव : पार्टनर्स मिल जुल कर अपने निर्णय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : खून की कमी को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

⚖️ तुला: आज दिन की शुरुआत से ही कंफ्यूजन का सामना होगा। आप परिस्थितियों के प्रति लापरवाही कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपकी तकलीफ और भी बढ़ सकती है। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित बातों की अधिक चर्चा ना करें। जो निर्णय केवल आपको ही लेना है, उस निर्णय के बारे में अधिक सोच-विचार करके ही आगे बढ़ें।

करियर : नौकरी से संबंधित निर्णय लेते समय उसके परिणाम की भी जांच करनी होगी।

लव : कुछ बातों में आपके द्वारा मौन रखना पार्टनर के लिए तकलीफ दायक हो रहा है।

हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकते हैं।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज हड़बड़ी में लिए हुए निर्णय का परिणाम आज दिख सकता है। जो बातें आपके मन के खिलाफ हो रही हो उनको दूर करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे, लेकिन गुस्से में निर्णय लेना टालें। परिस्थिति के प्रति संयम दिखाने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित हो रही भागदौड़ आपके अंदर थकान पैदा कर सकती है। जिसकी वजह से काम की क्वालिटी पर भी असर नजर आएगा।

लव : आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव पार्टनर पर बना रहेगा।

हेल्थ : गैस से संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

🏹 धनु: आज परिस्थिति पर वर्चस्व बनाए रखने के लिए आपको अपने निर्णय पर अटल रहना होगा। संवाद से कुछ बातें सुलझ सकती हैं। इसलिए सही तरीके से बात करने का ढंग आप को अपनाने की अत्यंत आवश्यकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

करियर : केवल काम से संबंधित बातों पर ही पूरी तरह से ध्यान देना आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए तकलीफदायक हो सकता है।

लव : आपके अड़ियल स्वभाव की तकलीफ पार्टनर और परिवार के लोगों को हो सकती है।

हेल्थ : अधिक देर बैठकर काम ना करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

🐊 मकर: आज काफी दिनों से आपको कुछ चिंताएं सता रही हैं, लेकिन उनको दूर करने के प्रयत्न भी आपके द्वारा न किए जाने की वजह से आपको परीस्थिति में बदलाव नहीं नजर आ रहा है। जीवन शैली को ठीक से बनाकर हर काम को कितना वक्त देना है, यह तय करें जिससे समस्याओं को सुलझाने के लिए भी आप सफल रह सकते हैं।

करियर : काम वक्त पर पूरे न होने से तकलीफ बढ़ सकती है।

लव : पार्टनर और आपके बीच में बढ़ती गलतफहमी मानसिक तनाव का कारण बन रही है।

हेल्थ : पूरी तरह से आराम करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

🏮 कुंभ: आज कुछ देर तक लोगों से दूरियां बनाए रखकर अकेले में वक्त बिताना आज पसंद करेंगे। जिसकी वजह से आपके जो भी प्रोजेक्ट थे, उनके बारे में सोचकर कुछ काम करने की कोशिश जारी रखेंगे। कला की तरफ आज आपका झुकाव अधिक दिखेगा।

करियर : व्यापार से संबंधित बातें सुलझने लगेंगी।

लव : पार्टनर के प्रति हुई गलतियां आप सुधारने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव लाने की अत्यंत आवश्यकता होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🐋 मीन: आज कुछ बातें आप अपने व्यक्तिगत दायरे में रहकर ही करें, क्योंकि अधिक रिस्क लेना आज आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है। परिस्थिति और आपके निर्णय का परिणाम बिना जाने ही आप आगे बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से आपके आसपास के लोगों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों में कायदे से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लव : पार्टनर अपने काम में ही व्यस्त रहने की वजह से आपको वक्त नहीं दे पाएंगे।

हेल्थ : छाती से संबंधित विकार तकलीफ दे सकते हैं।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलयम हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…