उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह कल 06 फरवरी से चित्रकूट एवं…

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह कल 06 फरवरी से चित्रकूट एवं…

बादां जनपदों के दो दिवसीय भ्रमण पर जा रहे…

लखनऊ 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह कल 06 फरवरी से चित्रकूट एवं बादां जनपदों के दो दिवसीय भ्रमण पर जा रहे है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार डा0 सिंह कल शाम को लखनऊ से प्रस्थान कर के देर रात्रि चित्रकूट के निरीक्षण भवन पहुँचेगें।
अगले दिन 07 फरवरी को पूर्वान्ह 09ः30 बजे चित्रकूट के निरीक्षण गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगें। इस बैठक में नमामि गंगे, ग्रमीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक) लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी शामिल होगें।
इस के पश्चात् जलशक्ति मंत्री जनपद बादां के लिए प्रस्थान करेगें। वहां दोपहर 12ः30 बजे द्विवेदी उद्यान नगर ओरन, बादां में बुन्देली भू-जल चैपाल में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें। इसके बाद अपरान्ह 03ः30 बजे निरीक्षण भवन, सिंचाई विभाग बबेरू बादां में विभागीय अधिकारियों के साथ बठैक करेगें और शाम तक राजधानी वापस लौटेगें।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…