उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी की बैठक 6 फरवरी को…

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी की बैठक 6 फरवरी को…

लखनऊ 4 फरवरी। “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ” की कार्यकारिणी की बैठक 6 फरवरी , दिन शनिवार को हिरल बैंक्विट हॉल, निकट कुकरैल पुल, फैजाबाद रोड लखनऊ में दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई है।
नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह एवं नगर महामंत्री विजय कनौजिया ने बताया कार्यकारिणी बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे तथा वर्तमान में लखनऊ के व्यापारियों को आ रही समस्याओं एवं उनके निदान पर चर्चा होगी तथा संगठन के कार्यक्रमों एवं आंदोलनों की रूपरेखा कार्यकारिणी  बैठक में तय की जाएगी। महामंत्री विजय कनौजिया ने बताया कार्यकारिणी बैठक में लखनऊ की सभी क्षेत्रीय इकाइयों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…