वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य ओंकारनाथ सिंह के छोटे भाई यतीन्द्र नाथ सिंह…

वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य ओंकारनाथ सिंह के छोटे भाई यतीन्द्र नाथ सिंह…

उम्र लगभग 61 वर्ष के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक व्यक्त… 

लखनऊ 02 फरवरी। वरिष्ठ कांगे्रस नेता एवं उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य ओंकारनाथ सिंह के छोटे भाई यतीन्द्र नाथ सिंह उम्र लगभग 61 वर्ष के आकस्मिक निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
ज्ञातव्य है कि स्व0 यतीन्द्र नाथ सिंह अपने पीछे एक मात्र सुमित कुमार सिंह को छोड़ गये हैं। स्व0 सिंह की अंत्येष्टि आज भैंसाकुण्ड श्मशान घाट पर किया गया। स्व0 यतीन्द्र नाथ सिंह की अंत्येष्टि में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, प्रवक्ता अशोक सिंह, बृजेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता उबैद नासिर, प्रमोद सिंह, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, जिलाअध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव अज्जू, श्रीमती रफत फातिमा सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने भैंसाकुण्ड पहुंचकर अंत्येष्टि में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…