पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही में अभियुक्त विशाल गिरफ्तार… 

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही में अभियुक्त विशाल गिरफ्तार…

अम्बेडकरनगर/ दिनांक 01.02.2021 की रात्रि थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान तिवारीपुर गाॅव अम्बेडकरनगर अयोध्या मार्ग के पास अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी, तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अभियुक्त विशाल घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट के 10 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना महरूआ जनपद अम्बेडकरनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-09/2021 धारा 307 भादवि में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना अहिरौली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
विशाल निवासी सरायमीर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी-ः
1-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 01 खोखा कारतूस,
2-01 मोटर साइकिल।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…