भाजपा मंडल कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पंचायत चुनाव को लेकर की बैठक…

भाजपा मंडल कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने पंचायत चुनाव को लेकर की बैठक…

जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह मौजूद…

मोहनलालगंज भाजपा मंडल कार्यालय पर पंचायत चुनाव बैठक में प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी का भाजपा मंडल कार्यालय पर सुधांशु सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया दिन सोमवार को भाजपा मंडल कार्यालय पर मुख्य अतिथि महामंत्री व प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी का मंडल कार्यालय पर पहुंचते ही मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मंडल कार्यालय पर सुधांशु सिंह के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर महामंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की आने वाले पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करे अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की और कहा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प है नौजवानों के रोजगार एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं आप सब लोग सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने भी आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की इस मौके पर अवध क्षेत्र के अध्यक्ष विकास सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह मोहनलालगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला मंडल महामंत्री अंजनी शुक्ला सेक्टर प्रभारी शिव बहादुर सिंह बूथ अध्यक्ष अरविंद सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…