आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 29 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शुक्रवार,दिनांक 29 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज कुछ बातों के बारे में आज आपको संयम रखने की आवश्यकता होगी। आपकी मेहनत द्वारा आपको फल प्राप्त होगा, लेकिन अपेक्षा से अधिक समय लगने की वजह से आपके अंदर चंचलता और अस्थिरता महसूस हो सकती है। सामने वाले व्यक्ति के विचारों का अंदाज लगा पाना आपके लिए कठिन होगा। इसके कारण भी थोड़ा अस्वस्थ महसूस होगा।

करियर : काम से संबंधित घटी हुई कुछ घटनाओं की वजह से थोड़ा उत्साह कम महसूस हो सकता है।

लव : लव लाइफ में बदलाव लाने के लिएथोड़ा व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें।

हेल्थ : पेट से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज भावनात्मक उलझनें दिन की शुरुआत में बढ़ेंगी, फिर भी इसका असर आप अपनी निर्णय क्षमता और बाकी बातों पर नहीं होने देंगे। करीबी व्यक्ति के बर्ताव की वजह से आपको तकलीफ हो सकती है, लेकिन इस बात के बारे में खुलकर बात करना भी आपके लिए संभव नहीं होगा।

करियर : काम से संबंधित बातें प्रगति की ओर रुक-रुक कर बढ़ेंगी।

लव : तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से रिलेशनशिप में तनाव बढ़ सकता है।

हेल्थ : सेहत से संबंधित बातों के बारे में जागरूकता रखने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

👫 मिथुन: आज काम करने का उत्साह आज कम महसूस होगा। मन में चल रहे विचारों के कारण आप समस्या का समाधान ढूंढने में सफल नहीं हो रहे हैं। इसलिए मन की स्थिरता को पाने की कोशिश करनी होगी। आपकी भावनाओं को दूसरों के द्वारा समझना पाना आपको निराशा दिला सकता है।

करियर : क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम करते समय अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

लव : लव लाइफ में आ रही तकलीफ की वजह से बाकी बातों की तरफ आप लापरवाह हो सकतें हैं।

हेल्थ : पानी कम पीने की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

🦀 कर्क: आज आपके मन में बसे सबसे बड़े डर का सामना आज आप करेंगे, जिसके द्वारा अपने व्यक्तित्व की पहचान आपको नए से होगी। जिस बात के बारे में आपको अधिक अपेक्षा थी, ऐसी बात में आज निराशा प्राप्त हो सकती है। फिलहाल निराश न होकर परिस्थिति द्वारा आपको क्या सीख मिल रही है, इस बात को जानने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित बातें पूरी करने के लिए अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

लव : लव लाइफ में निराशा का सामना हो सकता है।

हेल्थ : सेहत ठीक बनी रहेगी फिर भी अधिक चिंता के कारणकुछ तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

🦁 सिंह: आज आप पर काम का बोझ बढ़ेगा। लेकिन, भावनात्मक रूप से आप तैयार होने की वजह से परिस्थिति का सामना करने की और जिम्मेदारियों को पूरी करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। आपके कठिन वक्त पर कौन आपको केवल दिलासा देता है और कौन सच में मदद करने की कोशिश करता है, इस बात पर ध्यान दें।

करियर : काम से संबंधित तनाव दिन की शुरुआत में रहेंगे।

लव : पार्टनर द्वारा हुई गलतियों की जिम्मेदारी आपको उठानी पड़ सकती है।

हेल्थ : पीठ और कंधे से संबंधित दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

🙋‍♀️ कन्या: आज पैसों से संबंधित चिंता थोड़ी आपको आज सता सकती है, लेकिन इस चिंता को जरूरत से अधिक खुद पर हावी न होने दें। किसी को दिया हुआ उधार वापस ना मिलना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। करीबी मित्रों के साथ बातचीत बढ़ने के कारण समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है।

करियर : नौकरी में बदलाव लाने के लिए अपने ज्ञान को और बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

लव : कठिन परिस्थिति में पार्टनर पूरी तरह से आपका सहयोग देंगे।

हेल्थ : शरीर पर लगी हुई चोट की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

⚖️ तुला: आज आपके किसी निर्णय की वजह से लोगों द्वारा मिल रही आलोचना का सामना आपको अकेले ही करना पड़ेगा। किसी के द्वारा भी साथ ना मिलना आपके अंदर थोड़ा अकेलापन पैदा कर सकता है। फिर भी इस बात का परिणाम आप खुद पर अधिक नहीं होने देंगे।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेने के लिए आपको विषय के बारे में क्लेरिटी प्राप्त होगी।

लव : लव लाइफ से संबंधित बातों की वजह से आपको आज अस्थिर महसूस हो सकता है।

हेल्थ : यूरिन से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज आपके द्वारा दिया गया काम पूरा न कर पाने की वजह से निराशा बढ़ सकती है। काम जब तक आपका पूरा नहीं होता, तब तक अपना ध्यान ना भटकने दें। आपके आसपास की परिस्थिति की वजह से आप पर दबाव बढ़ सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों को आगे बढ़ाते समय बहुत सारी मुश्किलों का सामना आज हो सकता है।

लव : पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा।

हेल्थ : कमर और पैर का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 2

🏹 धनु: आज अपने विचारों के दायरे से बाहर निकलने की कोशिश आपको करनी होगी। फिलहाल परिस्थिति थोड़ी कठिन है, फिर भी परिस्थिति से निकलने के मार्ग आपको प्राप्त होंगे। मित्र परिवार में से किसी एक का सहयोग आपको प्राप्त होगा, जिसके द्वारा आप बड़ी समस्या को सुलझा पाएंगे।

करियर : काम से संबंधित बातों में स्थिरता नजर आएगी, फिर भी आपके लक्ष्य के लिए आपको और ध्यान देकर काम करने की आवश्यकता है।

लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ : एसिडिटी की समस्या सुबह के वक्त तकलीफ देगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

🐊 मकर: आज रोजमर्रा की जिंदगी से दूर हट कर आज आप अधिक वक्त परिवार के साथ बिताने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद के साथ-साथ परिवार के लोगों की आप के प्रति क्या अपेक्षाएं हैं, इस बात का अंदाजा भी दिलाएगा।

करियर : व्यापारी वर्ग को आज का दिन लाभदायक रहेगा।

लव : पति-पत्नी एक दूसरे को पूरी तरह से सहयोग देंगे।

हेल्थ : नींद ठीक ना होने की वजह से सिर दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

🏮 कुंभ: आज दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिलने की वजह से आपको दिनभर आनंदित महसूस होगा, खुद के ऊपर काम करना आज आप की प्राथमिकता रहेगी। पुराने मित्र से हुई मुलाकात आपको आनंद दिलाएगी। खुद के बारे में देखने का नजरिया भी बदल सकता है।

करियर : काम से संबंधित सभी बातें आसानी से पूरी होने की वजह से महत्वपूर्ण काम को निपटाना आज संभव होगा।

लव : लव लाइव द्वारा आपको आनंद प्राप्त होगा।

हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

🐋 मीन: आज केवल किसी एक बात पर ही पूरी तरह से ध्यान देने की वजह से आप किसी भी विषय में प्रगति नहीं देख पाएंगे। आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर लक्ष्य के बारे में नए से विचार करने की आवश्यकता होगी। लोगों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास न रखें।

करियर : काम से संबंधित बातों में बड़ा फायदा नजर आएगा।

लव : पार्टनर की वजह से आपके अंदर बनी इनसिक्योरिटी कम होने लगेगी।

हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…