ब्रेकिंग… एडीजे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग…

जज योगेश कुमार (फाइल फोटो) 👆

एडीजे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से मचा हड़कंप…

पुलिस मान रही जज ने की आत्महत्या, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला…

लखनऊ/गाजियाबाद। गाजियाबाद में एडीजे द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला न्यायालय में कोर्ट संख्या 9 में नियुक्त एडीजे योगेश कुमार का शव आज सुबह उनके आवास पर फांसी से लटकता पाया गया, पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर रही है।
जज योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। जज योगेश कुमार इस समय सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रह रहे थे। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में योगेश कुमार को फंदे से उतारकर यशोदा अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। (29 जनवरी 2021)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,