उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परम्परागत तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया…

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परम्परागत तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया…

लखनऊ 26 जनवरी। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परम्परागत तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। इस मौके पर ध्वजरक्षक के रूप में मौजूद सेवादल के मुख्य संगठक डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने सेवादल के परम्परागत पोशाक में कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधान परिषद दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक एवं बाजीराव खाड़े, विधायक नरैश सैनी, सोहैल अंसारी एवं मसूद अख्तर, एवं पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं को कदमताल करते हुए ध्वज स्थल तक लाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राष्ट्रध्वज फहराकर उपस्थित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि की कामना की। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत ही गर्व का दिन है। असंख्य ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों की कुर्बानियों और बलिदान के बाद यह देश आजाद हुआ था और उसके बाद इस देश में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होने कहा कि आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है लेकिन देश का अन्नदाता किसान दुःखी हैै लगभग 60 दिनों में 125 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी है। उनकी मांग है कि तीनों काले कृषि कानून रद्द किये जाएं। लेकिन निरंकुश और तानाशाह सरकार अनसुनी कर रही है। हमारे नेता आदरणीय राहुल गाधी ने सबसे पहले इस मुद्दे को सदन और मीडिया में उठाया और पंजाब व हरियाणा में ट्रैक्टर यात्रा करके इन काले कृषि कानून के खिलाफ आवाज उठायी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में इस काले कानून का विरोध किया। उ0प्र0 में 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता जेल गये और 7 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लादे गये। आज न सिर्फ किसान आन्दोलनरत है बल्कि युवा, छात्र, महिलाएं समाज का हर वर्ग परेशान है। पिछले 45 सालों में बेरोजगारी अपने चरम पर है। महिला अपराधों में उ0प्र0 टाप पर है। सभी भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। संविधान ने हमें सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का अधिकार दिया है लेकिन आज भाजपा की सरकार दमन के बल पर हर विरोध को कुचलने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में किसानों की आवाज को दबने नहीं देगी और किसी भी दमन का सामना करने के लिए तैयार है परिणाम चाहे जो भी हो। अंत में उन्होने सभी प्रदेशवासियों और कांग्रेसजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम सबको शपथ लेनी चाहिए कि हम अपने संविधान, अपने देश और लेाकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी उसके लिए तैयार हैं। इस मौके पर पिछले दिनों प्रदेश की योगी सरकार की दमनात्मक कार्यवाही में जेल गये लखनऊ के 48 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता उबैद नासिर ने बताया कि इस मौके पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, ओंकारनाथ सिंह, दिनेश सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चैधरी एवं प्रतिभा अटल पाल, मनोज यादव, मनोज तिवारी, बृजेन्द्र कुमार सिंह, शुचि विश्वास, प्रमोद सिंह, अनीस अंसारी, शैलेन्द्र तिवारी बबलू, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह चैहान, अजय श्रीवास्तव अज्जू, अनस रहमान, विजय बहादुर, दिलप्रीत सिंह, राजेश सिंह काली, दिनेश तिवारी पायलट,  पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अंशू अवस्थी, आसिफ रिजवी, प्रदीप सिंह, मो0 तारिक, अजय कुमार सिंह अज्जू, संजय सिंह, रमेश मिश्रा, मो0 तारिक, कर्नल ओ0पी0 चैबे, माया चैबे, सुभाष मिश्रा, दीपक भट्ट, संजय सिंह, प्रदीप कनौजिया, आशुतोष मिश्रा, सुशीला सोनकर, वंदना सिंह, आस्था तिवारी, विभा त्रिपाठी, सरलेस रावत, सुमन प्रजापति, राशिदा रिजवान, सुशीला शर्मा, रोहित अवस्थी, शिव प्रसाद सुदर्शन, मुन्ना लाल भारती, राम पाल शर्मा, विनोद यादव, शंकर यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, सलमान कादिर, अयूब सिद्दीकी, डा0 यशपाल सिंह, अजय चैबे, एस.बी. मिश्रा सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन मौजूद रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…