*देश की आन बान शान है बेटियां – कांग्रेस नेत्री किरन शुक्ला…*

*देश की आन बान शान है बेटियां – कांग्रेस नेत्री किरन शुक्ला…*

*बांसी, सिद्धार्थनगर।*। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बांसी कांग्रेस की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी किरन शुक्ला ने बताया कि भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति जागरूक करना है। विशेष रुप से बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2009 में महिला बाल विकास मंत्रालय ने की थी 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी जी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों को समर्थन नए अवसर प्रदान करता है। यह समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानता, भेदभाव, शोषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है
यह असमानता शिक्षा ,पोषण ,कानूनी अधिकार, चिकित्सा, देखभाल, सुरक्षा, आदि के संदर्भ में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे भारत सरकार का यह कदम लड़कियों के महत्त्व को बढ़ावा देना है। आज हमारे देश की बेटियां दुनियां के साथ कदम से कदम मिलाकर ऊचे मुकाम हासिल कर रही है। घर ही नहीं दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी विशेष भागीदारी निभा रही है। इस दिशा में काम करने वाले लोगों की सराहना सुनिश्चित करने का दिन है कि बेटियों को वह सम्मान और वह अवसर प्राप्त करे।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम अपनी बेटी ,देश की बेटी और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि को सलाम करते है।

पत्रकार – असदुल्लाह सिद्दीकी की रिपोर्ट