“संडीले वाली” वेब्ले स्काॅट रिवाल्वर बाजार में, लांचिंग वाले दिन ही 5 सौ रिवाल्वरों की बुकिंग…

“संडीले वाली” वेब्ले स्काॅट रिवाल्वर बाजार में, लांचिंग वाले दिन ही 5 सौ रिवाल्वरों की बुकिंग…

  32 स्याल ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह 👆

“हिंद वतन समाचार” पर 23 सितंबर 2020 को चली खबर 👆      

वजन 670 ग्राम- कीमत 1.38 लाख, 28 फीसदी जीएसटी अलग से: पानी में भी चलेगी…

120 रिवाल्वर तैयार: जल्द ही एयर गन भी बनेगी…

लखनऊ। मेक इन इंडिया के तहत लखनऊ के पास हरदोई जिले के संडीला में लगाए गए विश्व की जानी मानी वेब्ले स्काॅट कंपनी की रिवाल्वर के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में बनने वाली रिवाल्वर की शुक्रवार को कानपुर में लांचिंग हुई और लांचिंग के पहले ही दिन पांच सौ रिवाल्वरों की बुकिंग हुई। दावा किया गया है कि 670 ग्राम वजन वाली यह रिवाल्वर अब तक की सबसे हल्की रिवाल्वर है, इसे महिलाएं भी आसानी से चला सकेंगी। पाॅकेट माॅडल वाली इस रिवाल्वर को पानी में भी चलाया जा सकेगा। 32 बोर वाली इस रिवाल्वर की कीमत 1.38 लाख रुपए है, 28 फीसदी जीएसटी अलग से देना होगा।
बताते चलें कि इसके उत्पादन के साथ ही संडीला की पहचान अब संडीले वाले लड्डू के साथ ही “संडीले वाली रिवाल्वर” भी हो गई है। वेब्ले स्कॉट की एक-एक रिवाल्वर कैपिटल गन हाउस के कानपुर और लखनऊ स्थित गन हाउस में शुक्रवार को भेजी गई। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में वेब्ले एंड स्कॉट कंपनी ने लखनऊ के स्याल ग्रुप के साथ फैक्टरी लगाई है। फैक्टरी में लगभग 120 रिवाल्वर तैयार हो गई हैं। स्याल ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जल्द ही संडीला फैक्टरी में वेब्ले एंड स्कॉट की एयर गन भी बनाई जाएंगी। यह रिवाल्वर फिलहाल सीधे डीलरों के लिए उपलब्ध नहीं है। मास्टर डीलरों के जरिये ही यह डीलर तक पहुंचेगी।
देश के लिए उपलब्धि है कि दुनिया की नामी कंपनी यूपी के संडीला में असलहे बना रही है। लखनऊ से करीब 30 किलोमीटर दूर संडीला के इंडस्ट्रीयल एरिया के फेज-दो में यह शस्त्र निर्माण फैक्ट्री लगाई गई है। वेब्ले ने 35 साल बाद देश में दोबारा हाथियार लांच करना शुरू किया है। देश में हथियार निर्माण करने वाली यह पहली विदेशी कंपनी है। वेल्बे स्कॉट एंड स्कॉट ने लखनऊ की आर्म्स कंपनी स्याल ग्रुप के साथ करार कर मेक इन इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने का काम किया है। (23 जनवरी 2021)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,