आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 20 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 20 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज आपके अंदर के नेतृत्व गुण को दिखाने का आपको मौका मिलेगा। फिर भी आप के प्रति जलन की भावना रखने वालों से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी व्यक्ति को आपके प्रति ईर्ष्या निर्माण हो सकती है। आपके व्यक्तिगत जीवन में हो रही प्रगति की चर्चा अधिक न करें।

करियर : काम की जगह अपना स्थान बनाए रखना आपके लिए आज अधिक महत्वपूर्ण होगा।

लव : मित्र परिवार के द्वारा किसी के साथ हुई जान-पहचान रिलेशनशिप में तब्दील हो सकती है।

हेल्थ : कंधे और गर्दन से संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🐄 वृषभ: आज काम से संबंधित बातें खुद की ही ऑब्जर्वेशन द्वारा सीखने की वजह से आपको उस विषय में आसानी से प्रगति प्राप्त होगी, जिसकी वजह से दूसरों को मार्गदर्शन दे पाना आपके लिए आसान होगा। आपको मिल रहे यश की वजह से परिवार के सभी लोग खुश रहेंगे। उनके द्वारा मिल रहा सहयोग और प्रेम आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

करियर : विद्यार्थियों को करियर से संबंधित निर्णय लेते समय अधिक अस्थिरता महसूस होगी।

लव : नए से शुरू हुआ रिलेशनशिप आपको आनंद देगा।

हेल्थ : कफ से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

👫 मिथुन: आज आप की अपेक्षा अनुसार पैसों से संबंधित प्रगति न देख पाने की वजह से आपकी स्थिरता और चंचलता बढ़ेगी। जिसकी वजह से आप व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिलहाल जिन बातों में आपको प्रगति नजर आ रही है, उनके प्रति आभार की भावना रखना आपके लिए आवश्यक होगा। जिसके द्वारा आपको मानसिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है।

करियर : पारिवारिक व्यापार से संबंधित निर्णय लेते समय वाद-विवाद का सामना हो सकता है।

लव : पैसों से संबंधित तनाव को कम करने के लिए पार्टनर का सहयोग नहीं मिलेगा, इसलिए खुद के प्रयत्न को जारी रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा।

हेल्थ : पैर को चोट लगने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

🦀 कर्क: आज जीवन में आगे बढ़ते रहने की आपकी इच्छा प्रबल होगी। फिर भी मनचाही गति न देख पाने की वजह से चंचलता महसूस हो सकती है। आपको आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की आवश्यकता है। जिसके द्वारा सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास बनी रहेगी।

करियर : काम से संबंधित की डेडलाइन को ध्यान में रखें।

लव : विवाह से संबंधित किए गए प्रयत्न को यश मिलेगा।

हेल्थ : खाने में मीठे पदार्थों का सेवन टालें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

🦁 सिंह: आज काफी दिनों से जो इच्छा है, आपकी पूरी नहीं हो रही थी। आज अचानक से पूरी होगी। फिर भी आप अपने ही विचारों में अधिक खोए रहने की वजह से परिस्थिति का आनंद नहीं ले पाएंगे। निर्णय लेते समय दूसरों को अधिक महत्व देना आपको तकलीफ देगा। अकेले में अधिक वक्त बिताने की वजह से भी मन में उदासी महसूस हो सकती है।

करियर : मित्र की मदद द्वारा आपको काम से संबंधित नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए केवल आपके द्वारा प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसलिए रिलेशनशिप में संतुलन बने रहना कठिन होगा।

हेल्थ : धूल की एलर्जी की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

💁‍♀ कन्या: आज कभी आप अत्यंत संतुलित महसूस करते हैं और कभी आप बहुत ही कंफ्यूज हो जा सकते हैं, जिसकी वजह से लोगों को आप के प्रति बर्ताव क्या रखना है, यह समझना कठिन हो रहा है। करियर से संबंधित निर्णय लेते समय अधिक भावुक होकर लिया गया। निर्णय भविष्य में आपको बड़ी तकलीफ दिला सकता है।

करियर : युवाओं को अपने करियर के प्रति अधिक जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारियों को समझने की कोशिश करनी होगी।

लव : केवल अपनी बातों को मनवाने की जिद रिलेशनशिप के लिए तकलीफ दायक हो रही है।

हेल्थ : आंख और नाक से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

⚖ तुला: आज काम की जगह आपको अपने अधिकार और पावर को समझने की अत्यंत आवश्यकता है। जिसकी वजह से आप अपना खास स्थान निर्माण कर पाएंगे। परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय सभी की राय लेकर ही आगे बढ़ें।

करियर : लॉ से संबंधित पढ़ाई करने वालों को सफलता प्राप्त होगी।

लव : विवाह से संबंधित आपके द्वारा लिया गया निर्णय परिवार को मंजूर नहीं होगा, फिर भी आपको उनका साथ मिलेगा।

हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से शरीर की इम्युनिटी कम हो सकती है।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज जीवन में आ रहे बदलाव आपके मन के खिलाफ होने की वजह से भावनात्मक तकलीफ बढ़ेगी। लेकिन, परिस्थिति की सकारात्मक बातें भी आपको वक्त के साथ पता चलेगी। इसलिए अपनी जिदको कायम रखने की कोशिश ना करें। परिवार के व्यक्ति द्वारा आप पर दबाव और तनाव बना रह सकता है।

करियर : व्यापार की इच्छा रखने वालों को व्यापार से संबंधित अधिक ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर से अलग होना आपके लिए अत्यंत तकलीफ दायक होगा।

हेल्थ : रीड की हड्डी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज परिवार का कोई व्यक्ति केवल अपने फायदे के लिए आपके फिर से करीब आने की कोशिश कर सकता है। मित्र परिवार के साथ फिर से जुड़ने का मौका आज आपको प्राप्त होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

करियर : पैसों की आवक बढ़ने की वजह से काम के प्रति आपका उत्साह भी बढ़ सकता है।

लव : पति-पत्नी एक-दूसरे के दुखों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : सांस से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 5

🐊 मकर: आज आपके स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण लोगों को आपकी भावनाओं को समझ पाना कठिन हो रहा है। फिलहाल जब तक बातें आपके समझ में ना आए, तब तक किसी के साथ भी अधिक चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरों के द्वारा कही गई बातों का आप पर गहरा असर होता है, इसलिए फिलहाल जो लोग आपको समझ पाते हैं, ऐसे लोगों के साथ ही वक्त बिताना आपके लिए ठीक रहेगा।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेते समय आपकी दुविधा बढ़ सकती है।

लव : पार्टनर के द्वारा मिले हुए दुखों को भुला पाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ : शरीर में बढ़ता गैस तकलीफ दायक हो रहा है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

🏮 कुंभ: आज आप पर लगे हुए गलत इल्जाम को दूर कर पाना आपके लिए संभव होगा। फिर भी रिश्तों में जो कटुता आई है, वह अभी कम नहीं होगी, इसलिए जो लोग आपको नहीं समझ पा रहे हैं, उन पर अधिक वक्त जाया न करें।

करियर : व्यापार करने के लिए नए मार्ग और अवसर प्राप्त होंगे।

लव : पुराने रिलेशनशिप से मानसिक रूप से बाहर निकल पाना आपके लिए संभव होगा।

हेल्थ : सेहत की चिंता बनी रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

🐋 मीन: आज काम की जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपके नेतृत्व गुणों द्वारा आप लोगों से जुड़े रहने की कोशिश करेंगे और उनको वक्त पर मार्गदर्शन देने की वजह से आपके प्रति उनका आदर भी बढ सकता है। परिवार के लोगों के साथ ठीक से संवाद बनाए रखने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : कपड़ों से जुड़े व्यापार में अधिक फायदा नजर आएगा।

लव : पार्टनर की आपके प्रति रखी भावनाओं को समझ पाना आज आपके लिए कठिन हो सकता है।

हेल्थ : बदन दर्द और थकान महसूस होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…