आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 18 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 18 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज व्यक्तिगत संबंध बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयत्न करने की आज आवश्यकता होगी। छोटी समस्या के कारण भी एक दूसरे के बारे में बड़ी गलतफहमी पैदा हो सकती है। जिसका असर करीबी लोगों के साथ बने हुए संबंध पर हो सकता है। दूसरों द्वारा कही गई बातों पर तुरंत विश्वास न रखें।

करियर : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदाई रहेगा।

लव : पार्टनर एक दूसरे के साथ बातचीत करते समय सतर्कता रखें।

हेल्थ : सेहत संबंधित समस्या दूर करने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

🐄 वृषभ: आज दिन की शुरुआत में कुछ निर्णय लेते समय आपको कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है। मन में चल रहे तरह-तरह के विचार और आपके द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में मिलने वाली टिप्पणी की वजह से आप थोड़ा डर महसूस कर सकते हैं। महिलाओं के साथ बात करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। वरना आपके द्वारा बोली गई बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

करियर : काम की जगह तबादला मिलने के लिए की गई कोशिश नाकामयाब रह सकती है।

लव : पार्टनर द्वारा लगाए हुए आरोप का खंडन कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : शुगर संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

👫 मिथुन: आज आपको परिवार और काम की जगह अपना स्थान बनाए रखने के लिए थोड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। खुद होकर जिम्मेदारी लेना आपको सीखना होगा। दूसरों को दिए हुए वचन का पालन करना आज आपकी अत्यंत आवश्यक है। इसलिए परिस्थिति का अंदाजा लगाकर ही काम संबंधित राय दें।

करियर : एक जगह काफी दिनों से नौकरी पर टिके रहने की वजह से आपको काम में एकलयाता महसूस होगी।

लव : पार्टनर के साथ बिगड़े हुए संबंध ठीक होने लगेंगे।

हेल्थ : सिर दर्द की तकलीफ रात में हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

🦀 कर्क: आज धीरे-धीरे आपको अपने स्वभाव में स्थिरता महसूस होने लगेगी। फिर भी पिछले समय से संबंधित कुछ बातें अचानक से दोहराई जाने की वजह से आज आपको अस्थिरता महसूस हो सकती है। भूतकाल संबंधित बातों से जुड़ी भावनाओं को संतुलित करने की आवश्यकता होगी। अध्यात्म में प्रगति आसानी से प्राप्त हो सकती है। लेकिन, योग्य गुरु के मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होगी। ध्यान और मेडिटेशन की सहायता से मन को स्थिर कर पाना आपके लिए संभव होगा।

करियर : काम से जुड़े नए अवसर प्राप्त करने के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है।

लव : लव लाइफ में धीरे-धीरे बदलाव आ रहे हैं।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती गर्मी को कम करने की कोशिश करें।

लकि कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

🦁 सिंह: आज आप पर काम का बोझ अचानक बढ़ेगा। जिसकी वजह से बनाई हुई योजना पर काम कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मित्र परिवार में से किसी व्यक्ति के साथ पुराने व्यवहार या पुरानी बातों को लेकर फिर से वाद-विवाद छिड़ सकते हैं। सेहत में आ रहे बदलाव के प्रति सतर्कता दिखाना अत्यंत आवश्यक होगा।

करियर : काम संबंधी यात्रा होने की वजह से किसी एक काम को पूरा करवाना आपके लिए कठिन हो सकता है।

लव : पार्टनर की भावनाओं पर ध्यान ना देना रिलेशनशिप संबंधित तनाव बढ़ा सकता है।

हेल्थ : कोलेस्ट्रोल और बढ़ते वजन की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🙋‍♀️ कन्या: आज आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण लोगों के साथ बेवजह वाद-विवाद आज छिड़क सकते हैं। काम संबंधित लोगों के साथ जितनी जरूरी है, उतनी ही बातें करें। आपको मिल रहे यश की वजह से आपके अंदर अहंकार भी पैदा हो रहा है। आज आपको आत्म परीक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

करियर : करियर संबंधित बड़ी अचीवमेंट आज आपकी हो सकती है।

लव : आपके अंदर बढ़ता इगो रिलेशनशिप में दूरियां पैदा कर रहा है।

हेल्थ : खून संबंधित बीमारी को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

⚖️ तुला: आज काम संबंधित कोई खास टारगेट ना होने की वजह से दिन का पूरा आनंद आप उठा पाएंगे। काफी दिनों के बाद आपको अपनी हॉबी के लिए वक्त निकालना संभव हो सकता है। आपसे उम्र में छोटे परिवार के सदस्य द्वारा कोई नई चीज आपको सीखने के लिए मिल सकती है।

करियर : व्यापार से संबंधित लोगों को फायदा नजर आएगा।

लव : परिवार के साथ बिताया वक्त आपको और पार्टनर को एक-दूसरे के और करीब लाएगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत में सुधार नजर आएगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

🦂 वृश्चिक: आज बीते समय में हुए पैसों का नुकसान फिर से आज तकलीफ दे सकता है। आपके ऊपर बने हुए कर्ज को मिटाना संभव है, लेकिन आपकी अपेक्षा से थोड़ा अधिक वक्त लग सकता है। इसलिए जल्दी निराश न होकर अपने प्रयत्न जारी रखें। परिवार के लोगों को अपनी समस्या संबंधित बातें ना बताने की वजह से आपको मानसिक तकलीफ का भार अकेले ही उठाना पड़ेगा।

करियर : नए शुरू किए हुए व्यापार की वजह से मानसिक तनाव का सामना हो सकता है।

लव : पार्टनर के सामने कोई भी बात खुल पर खुलकर न कर पाने की वजह से आपको रिलेशनशिप निराश करेगा।

हेल्थ : पैर और कमर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज आप अपने विचारों के दायरे से बाहर निकलकर परिस्थिति को बदलने के लिए प्रयत्न करते रहेंगे। आज आपको मानसिकता में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। नए लोगों के साथ हुई मुलाकात आपके अंदर आत्मविश्वास और सकारात्मकता की भावना जगा सकती है।

करियर : काम संबंधित जो भी बातें पैसों की वजह से अटकी हुई थी, उन बातों में थोड़ी प्रगति नजर आएगी।

लव : शादी संबंधित निर्णय अभी न लें।

हेल्थ : साइनस या एलर्जी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

🐊 मकर: आज करीबी व्यक्ति द्वारा आपको फंसाया जा सकता है। इसलिए घर या व्यक्तिगत बातों से संबंधित अधिक जानकारी किसी भी बाहर के व्यक्ति को ना दें। जमीन संबंधित हुए व्यवहार की वजह से कोर्ट कचहरी के मामले खड़े हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से आज आपको अधिक सबल रहने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित निर्णय आपके मन के खिलाफ होने की वजह से नाराजगी का सामना होगा।

लव : जो भी बदलाव आप जीवन में लाना चाहते हैं, उससे संबंधित सहयोग प्राप्त करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

हेल्थ : वाहन को संभलकर चलाने की आवश्यकता होगी। एक्सीडेंट होने की आशंका बन रही है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

🏮 कुंभ: आज व्यक्तिगत बातों में रखे हुए लक्ष्य को फिर से एक बार परखने की आवश्यकता होगी। अपनी क्षमता और अपने लक्ष्य के प्रति आप कितना डेडीकेशन दिखा रहे हैं। यह आपको जानना आज जरूरी होगा। पुश्तैनी प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होने के लिए और वक्त लग सकता है। पैसों से संबंधित कोई भी निर्णय आज ना लें।

करियर : यदि आप काम के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं तो अभी वक्त आपके लिए ठीक नहीं है। इसलिए काम से संबंधित नया टारगेट रखने की आवश्यकता होगी।

लव : परिवार का योग्य सहयोग न मिलने की वजह से विवाह संबंधित निर्णय ले पाना आपके लिए मुश्किल होगा।

हेल्थ : शरीर में उत्साह और ताजगी बनाए रखने के लिए जीवन शैली में धीरे-धीरे बदलाव लाएं।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

🐋 मीन: आज आपके आस-पास बनी हुई परिस्थिति से बाहर निकल पाना आपके लिए संभव हो रहा है। फिर भी अपनी इच्छा शक्ति को और प्रबल बनाने की कोशिश करते रहें। मित्र परिवार में से योग्य लोगों के साथ ही जुड़े रहने की कोशिश आपको करनी होगी। विदेश से संबंधित कार्य आपको जल्दी प्रगति देगा।

करियर : काम से संबंधित हुई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

लव : पार्टनर से वाद-विवाद बढ़ते रहेंगे।

हेल्थ : यूरिन संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…