*सर्वहित व्यापार मंडल की मुलायम नगर ईकाई गठित*

*सर्वहित व्यापार मंडल की मुलायम नगर ईकाई गठित*

दिनाक 17/01/2021 को मुलायम नगर के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के निदान के लिए एक बैठक मुलायम नगर मार्किट में सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्तिथि में आहूत की,जिसमे सर्वसम्मति से ओम प्रकाश यादव ( राधे) को अध्यक्ष, जय कृष्ण अवस्थी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , गिरीश चन्द्र वैश्य को वरिष्ठ महामंत्री, अनुज जैसवाल को महामंत्री,जावेद खान को उपाध्यक्ष,नमन तिवारी को कोषाध्यक्ष , अजय वर्मा को संगठन मंत्री, मोहम्मद अनीस को संयुक्त मंत्री और शिव कृष्ण अवस्थी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया | सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी , और आशा व्यक्त की की सभी नव नियुक्त पदाधिकारी सदैव व्यापारी समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहेंगे |
मीटिंग में वरिष्ठ व्यापारी नेता अफज़ल अहमद, राहुल वर्मा, अजय वर्मा, अन्नू यादव, मनोज सिंह पटेल , अजय सिंह , मोहम्मद महमूद , आशीष जैसवाल , विष्णु यादव, शुभम कश्यप सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्तिथ रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…