*आर्थिक संकट के चलते दो लाख से ज्यादा बच्चे स्कूल से बाहर*

*आर्थिक संकट के चलते दो लाख से ज्यादा बच्चे स्कूल से बाहर*

 

 *नई दिल्ली।* दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि छह से 17 वर्ष की आयु वाले सवा दो लाख बच्चे स्कूल प्रणाली से बाहर हैं। वित्तीय संकट के चलते ये बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा नवंबर 2018 से नवंबर 2019 के बीच लगभग एक करोड़ लोगों पर कराए गए सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आता है कि छह वर्ष तक के छह लाख बच्चे आंगनबाड़ी तक जाने में अश्मर्थ हैं। जबकि, छह से 17 साल के दो लाख 21 हजार बच्चे स्कूल प्रणाली से बाहर हैं। जबकि, आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पैर पसारने के लिए लगातार ही दिल्ली के शिक्षा मॉडल की दुहाई दी जाती है।