उ0प्र0 शासन द्वारा एशियन विकास सहायतित उ0प्र0 प्रमुख जिला मार्ग सुधार परियोजना के…

उ0प्र0 शासन द्वारा एशियन विकास सहायतित उ0प्र0 प्रमुख जिला मार्ग सुधार परियोजना के…

अन्तर्गत स्वीकृत 02 चालू कार्यों पर रू0 36 करोड़ 20 लाख की धनराशि अवमुक्त…

लखनऊ 14 जनवरी। उ0प्र0 शासन द्वारा एशियन विकास सहायतित उ0प्र0 प्रमुख जिला मार्ग सुधार परियोजना के अन्तर्गत स्वीकृत 02 चालू कार्यों पर रू0 36 करोड़ 20 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।
इन 02 परियोजनाओं के तहत विश्व बैंक खण्ड कानपुर द्वारा मोहनलालगंज-मौरावां उन्नाव मार्ग (एम0डी0आर0-52सी) के चैनेज 1.310 से 54.114 कि0मी0 तक के अपग्रेडेशन/निर्माण कार्य के लिये रू0 20 करोड़ तथा विश्व बैंक खण्ड, अलीगढ़ अलीगढ़-सोरों के चैनेज 263.00 से 61.81 किमी0 तक के अपग्रेडेशन/निर्माण कार्य के लिये रू0 16 करोड़ 20 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन दोनों परियोजनाओं पर अब तक रू0 239 करोड़ 17 लाख 52 हजार की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत रू0 420 करोड़ 86 लाख 77 हजार है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। प्रायोजना का निर्माण ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…