आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 13 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 13 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज काम के प्रति निष्ठा बढ़ेगी। जिसकी वजह से बड़ों की मर्जी आप पर बनी रहेगी और उनके द्वारा मिले मार्गदर्शन द्वारा आप काम की जगह प्रगति आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को अपने जीवन शैली पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आलस्य से दूर रहें। जीवन को बेहतरीन बनाने की सोच-विचार को वास्तविकता का रूप देने के लिए वर्तमान में रहने की अधिक आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित हो रहे षड़यंत्र से दूर रहना ही अभी आपके लिए ठीक रहेगा। लोगों के बीच हो रहे वाद-विवाद को मिटाने की कोशिश में आपका नुकसान हो सकता है।

लव : पार्टनर और आप मिलकर किसी कठिन परिस्थिति को सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

हेल्थ : बढ़ते हुए वजन को कम करने की कोशिश करते रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

🐄 वृषभ: आज खुद की योजनाओं पर टिके न रहना और खुद के द्वारा रखे गए लक्ष्य को अपने आलस्य की वजह से प्राप्त ना करने की वजह से आपकी खुद की प्रति चिड़चिड़ा बढ़ेगी। आपका बढ़ता गुस्सा नुकसान का कारण हो सकता है। खुद के प्रति अधिक कठोर व्यवहार ना रखते हुए अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटकर उन्हें पूरा करने की कोशिश करनी होगी। जो लोग आपको मार्ग से भटका रहे हैं, ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें।

करियर : काम से संबंधित बातों में आप गंभीर हो रहे हैं। फिर भी काम के टारगेट को पूरा कर पाना आपके लिए संभव नहीं हो रहा है। इसके लिए अपनी क्षमता को पूरी तरह से आजमा कर आगे बढ़ना होगा।

लव : पार्टनर की मनमर्जी आपके लिए तकलीफ दायक होगी।

हेल्थ : परिवार की किसी व्यक्ति की सेहत संबंधी चिंता आपको सताती रहेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

👫 मिथुन: आज भावनात्मक होकर कुछ निर्णय लेने की वजह से लोगों के साथ आपके भले ही संबंध अच्छे बने रहेंगे। फिर भी आप खुद का नुकसान कर रहे हैं। दूसरों को खुश करने की कोशिश क्या आपको भी खुश रख रही है, इस बात को जानने की कोशिश करें।

करियर : जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी दिनों से प्रयत्न कर रहे थे, उसके प्रति विश्वास कम हो रहा है। अपने अंदर संयम बनाए रखें।

लव : पार्टनर की बेकार जिद को पूरी करना आपका आर्थिक नुकसान करा सकती है।

हेल्थ : लीवर से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए डाइट में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

🦀 कर्क: आज दिन की शुरुआत से ही कुछ ना कुछ नाराजगी बनी रहेगी। फिर भी अपने लक्ष्य से आप भटकेगा नहीं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत लेने की आज आवश्यकता होगी। काफी कोशिशों के बाद भी जीवन में प्रगति ना देख पाना, आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है और लोगों से मिल रही आलोचना भी आपको अंदर से तोड रही है। इसलिए लोगों की बातों की तरफ अधिक ध्यान न देते हुए अपना काम करते रहें।

करियर : काम से संबंधित लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर आप पर नियंत्रण लाने की कोशिश करेंगे। जिसकी वजह से वाद-विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

🦁 सिंह: आज पुरानी बातों को छोड़कर नए जीवन की तरफ देख पाना, आपके लिए संभव हो सकता है। योग्य थेरेपिस्ट की मदद से भावनात्मक उलझन कम होंगी। मित्र द्वारा मिला सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पैसों से संबंधित तकलीफों को दूर करने की आपकी कोशिश जारी रखनी होगी। अपनी जरूरत से अधिक खर्चा करना टालें।

करियर : करियर में नया मोड़ आने की वजह से करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके द्वारा जल्दी ही लिया जाएगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच के झगड़े सुलझने की वजह से रिश्ते की नई शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ : पीठ से संबंधित तकलीफ को दूर करने के लिए शारीरिक व्यायाम पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

🙋‍♀️ कन्या: आज परिवार से संबंधित निर्णय लेते समय आप की भूमिका परिवार के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होने के कारण कठिन कामों को भी आसानी से कर पाएंगे। करीबी लोगों के साथ थोड़ा सौम्य बर्ताव रखने की आवश्यकता होगी।

करियर : नई कंपनियां प्रोजेक्ट में आप अपना मनचाहा स्थान बनाने में सफल रहेंगे।

लव : पार्टनर द्वारा निर्णय ठीक न लेने की वजह से आपको चिंता का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ : परिस्थिति और जीवनशैली चाहे जैसे भी हो अपनी सेहत की तरफ लापरवाही ना करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

⚖️ तुला: आज आप पर बने हुए कर्ज को मिटाने की आपकी कोशिश प्रगति की ओर बढ़ रही है। फिर भी खर्चों पर नियंत्रण लाने की आपको आवश्यकता होगी। घर से संबंधित नए खर्चे अचानक से उत्पन्न हो सकते हैं। फिर भी पैसा खर्च करते समय आप जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए खर्च कर रहे हैं या अपनी मौज-मस्ती पर इस बात पर ध्यान दें।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को परमानेंट जॉब मिल सकती है।

लव : वैवाहिक जीवन सुख-शांति भरा रहेगा।

हेल्थ : स्त्रियों को अपनी सेहत की तरफ जागरूक रहने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

🦂 वृश्चिक: आज फिलहाल आपके काम आसानी से हो रहे हैं और आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रह रही है, फिर भी आप परिस्थिति का पूरा फायदा नहीं उठा रहे हैं। खुद के जीवन के प्रति अधिक फोकस बढ़ाने की आवश्यकता होगी। दूसरों की मदद करने से पहले अपने काम को पूरा करना आपको सीखना होगा।

करियर : आपने किए हुए काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है।

लव : यदि आप पार्टनर से अलग होना चाहते हैं तो इस बात का जिक्र आपको खुलकर करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : बच्चों की सेहत संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 1

🏹 धनु: आज केवल पैसों की तरफ ध्यान होने के कारण आप रिश्तों को नजरअंदाज कर रहे हैं। आप पर बढ़ते आर्थिक तनाव का असर आपकी सेहत पर भी दिखेगा। लोगों के साथ किए हुए पैसों से संबंधित व्यवहार की चर्चा ठीक से करनी होगी, वरना संबंध आप हमेशा के लिए बिगाड़ सकते हैं।

करियर : युवाओं के लिए आज का दिन प्रगतिशील रहेगा।

लव : पार्टनर के हर निर्णय में आपके द्वारा विरोध होना रिलेशन को तोड़ सकता है।

हेल्थ : सेहत को सुधारने के आपके प्रयत्न सेहत पर सकारात्मक प्रभाव दिखाने लगेंगे।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

🐊 मकर: आज आपको आपके आप आसपास के वातावरण में बदलाव लाने के लिए जिन चीजों को आपने काफी दिनों से इस्तेमाल नहीं किया है, ऐसे वस्तुओं का दान करें या घर से निकाल दें। अधिक देर तक बंद वातावरण में रहने के कारण आपकी सकारात्मक ऊर्जा भी कम हो रही है, जिसके कारण मन की चंचलता और अस्वस्थता महसूस होगी। खुली हवा में जाकर कुछ समय वक्त बताएं।

करियर : करियर से संबंधित निर्णय लेते समय आपके द्वारा लिए हुए निर्णय का परिणाम आपके परिवार पर क्या हो सकता है इस बात को सोचने की आवश्यकता होगी।

लव : प्रेम संबंधों में आपको कोई फंसा सकता है। इसलिए रिलेशनशिप की शुरुआत करते समय व्यक्ति के बारे में पूरी तरह से जानने की कोशिश करें।

हेल्थ : खानपान में बदलाव आने के कारण सर्दी-जुकाम या गले से संबंधित तकलीफ का सामना हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

🏮 कुंभ: आज आपके ऊपर बढ़े तनाव आज अचानक से ही कम होंगे। जिसकी वजह से आप थोड़ा स्थिर महसूस करेंगे। फिर भी अपना वक्त अधिक जाया ना करते हुए अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहें। सेहत को ठीक करने के लिए आप की अपेक्षा से अधिक पैसा खर्च करने की आवश्यकता होगी।

करियर : एक ही नौकरी में काफी सालों से टिके रहने की वजह से स्थिरता प्राप्त हुई है। लेकिन, अधिक आर्थिक प्रगति के लिए नौकरी में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर के मर्जी के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय न लें।

हेल्थ : दिनभर सुस्त महसूस होगा शरीर में स्फूर्ति लाने के लिए मसालेदार और तला हुआ खाना खाने से परहेज रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

🐋 मीन: आज प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवहार करते समय दस्तावेज को ठीक से जांच लें। करीबी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ने की वजह से परिवार के साथ रिश्ता आपका सुधरने लगेगा। आपके अंदर के अकेलेपन को कम करने की आवश्यकता है। इसलिए लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसके द्वारा आर्थिक परिस्थिति में अचानक से सुधार नजर आएगा।

लव : अपने पार्टनर के साथ एक निष्ठा रहें।

हेल्थ : परिवार के बड़े व्यक्ति की सेहत में सुधार नजर आएगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…