11 जनवरी का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…

11 जनवरी का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…
*************
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 11 दिन है। साल में अभी और 354 दिन और (लीप वर्ष में 355 दिन शेष है।
🔹1569- पहली लाटरी का शुभारम्भ इंग्लैण्ड में हुआ।
🔹1613- मुगल साम्राज्य के सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।
🔹1616- ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।
🔹1759- अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत।
🔹1922- डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी।
🔹1945- यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
🔹1955- भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
🔹1973- बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
🔹1993- सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
🔹2005- रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।

🎖 11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 💐

🔹1973- भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ।
🔹1860- भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक श्रीधर पाठक का जन्म हुआ।
🔹1954- बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म हुआ।

😔 11 जनवरी को हुए निधन 💐

🔹1962- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अजय घोष का निधन।
🔹2008- शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता का निधन हुआ।
🔹1966- जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ।

कृपया दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना,तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…