बच्ची के साथ नाबालिग पड़ोसी ने दो दिन तक किया दुष्कर्म…

बच्ची के साथ नाबालिग पड़ोसी ने दो दिन तक किया दुष्कर्म…

आरोपी पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया…

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-20 में रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उनकी 12 साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले 15 साल के किशोर ने दो दिन तक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
पुलिस ने किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,